
Also Read
घर में लगे ये 5 पौधें पालतू जानवरों के लिए नहीं हैं सेफ
मानसून यानि कि बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं जिनका मुख्य स्त्रोत मच्छर, मकड़ियों और मक्खियों समेत अन्य अन्य कीड़े होते हैं। इसलिए, वेक्टर जनित बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि के खतरे को दूर करने के लिए प्रभावी तरीकों की तलाश करना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि बाजार में इनसे बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के कीटनाशक और कैमिकल्स मिलते हैं। लेकिन प्राकृतिक समाधानों से बेहतर भला और क्या हो सकता है? तो, यहां हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप प्राकृतिक रूप से मच्छरों और अन्य कीड़ों से बचाने के लिए अपने बाहरी स्थान पर लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं—
जहरीले मच्छरों को दूर करने में सिट्रोनेला घास सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपाय है। इसकी नींबू जैसी खुशबू कीटों को दूर करती है। इस घास में एक खास तरह का यौगिक होता है जो मच्छरों और अन्य कीड़े मकोड़ों को दूर रखता है। इसके लिए आपको अपने घर के आसपास बहुत सारे सिट्रोनेला घास रखने की आवश्यकता है। यदि आप सिर्फ एक पौधा रखते हैं तो इसे एक बर्तन में डालकर उस जगह रखें जहां आप अक्सर बैठते हैं। इसकी सुगंध आप उन सभी जहरीली मच्छरों से बचाएगी जिसकी चपेट में आप आ सकते हैं।
इस पौधे में कीड़े मकोड़ो से लड़ने वाली कई प्रॉपर्टी होती है। इस घास में कीड़े से लड़ने वाले गुण हैं। मलेरिया जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, लेमनग्रास 2.5 घंटे तक मच्छरों से 95 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है। इसका मतलब है, आपके गार्डन में लेमनग्रास बढ़ने से आपको मच्छर जनित बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है
पुदीने की पत्तियों की तीखी सुगंध मच्छरों, मक्खियों और यहां तक कि चींटियों को दूर रखती है। पुदीने में एक एसेंशियल आइल होता है जो कीड़ों के काटने पर भी आपको सुरक्षा प्रदान करता है। यह सबसे अच्छा नॉनटाक्सिक मच्छर विकर्षक पौधों में से एक है। पुदीने की पत्तियों से निकलने वाली खुशबू से मच्छरों और अन्य कीड़े दूर रहते हैं।
यह जड़ी बूटी मच्छरों और मक्खियों दोनों को रोक सकती है। यह DEET की तुलना में इस कार्य में अधिक प्रभावी है। कैटनिप में एक एसेंशियल आइल होता है जिसे नेपेटालैक्टोन कहा जाता है, जो इस पौधे को एक विशिष्ट तरह की सुबंध देता है। यह गंध कीड़े मकोड़ो को दूर रख आपको सुरक्षा प्रदान करता है।
तुलसी एक ऐसा पौधा जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसकी तीखी सुगंध मच्छरों के साथ ही उनके लार्वा को भी खत्म करती है। एशिया-पैसिफिक एंटोमोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि इस पौधे को लगाने से मच्छरों और जहरीली कीड़ों को रोका जा सकता है।