खाने बनाने से लेकर आपके घर को साफ रखने में इस तरह काम आ सकता है मक्के का आटा, जानें इससे होने वाले फायदे

अगर आपके घर में मक्के का आटा है तो इसे उपयोग में आप तभी लाते होंगे जब आपको कोई सॉस बनानी हो, पुडिंग तैयार करनी हो या फिर मीट पर मोटी परत लगानी हो। मक्के का आटा, जिसे अंग्रेजी भाषा में कार्न स्टार्च कहते हैं आपकी रसोई के एक कोने में रखा रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके दर्जनों उपयोग हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 24, 2020 4:49 PM IST

क्या आपके घर में मक्के का आटा है? अगर हां तो जान लें इसके ऐसे कई फायदे हैं, जो आपको चौंका देंगे। हमारा ऐसा मानना है कि अगर आपके घर में मक्के का आटा है तो इसे उपयोग में आप तभी लाते होंगे जब आपको कोई सॉस बनानी हो, पुडिंग तैयार करनी हो या फिर मीट पर मोटी परत लगानी हो। मक्के का आटा, जिसे अंग्रेजी भाषा में कार्न स्टार्च कहते हैं आपकी रसोई के एक कोने में रखा रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके दर्जनों उपयोग हैं। कुछ उद्योगों में जहां कागज, चिपकने वाले और कोटिंग्स बनाने का काम होता है वहां इसका काफी उपयोग किया जाता है। पेस्ट कंट्रोल के लिए वैज्ञानिक भी इसे उत्पादों में बदल रहे हैं। लेकिन आप ही ऐसे शख्स होंगे, जिससे मक्के के आटे से होने वाले ऐसे गजब के फायदों के बारे में पता नहीं होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे क्या लाभ हैं तो आपकी इस समस्या का हल हमारे पास है। तो आइए जानें कार्नस्टार्च से होने वाले फायदे।

सनबर्न के दागों से मिलेगा छुटकारा

जी हां, आप कॉर्नस्टार्च और पानी से बने हल्के पेस्ट से दाग धब्बों को हटा सकते हैं। उसके बाद गुनगुने पानी से भरे एक टब में थोड़ा सा मक्के का आटा डालें और उससे नहा लें। आप चाहें तो सोने से पहले अपनी चादर और बेड के बीच कॉर्नस्टार्च छिड़क सकते हैं। इसकी रेशमी बनावट आपकी झुलसी हुई त्वचा और कपड़े के बीच घर्षण को कम करती है और आपको आराम से नींद आएगी।

अंडे का शाकाहारी विकल्प है कार्नस्टार्च

आइए फिर से रसोई में वापस, जी हां, कॉर्नस्टार्च और पानी का मिश्रण पके हुए अंडे के समान रूप ले सकता है। हां, आपके व्यंजनों के बीच इसके अनुपात में भिन्नता हो सकती है लेकिन औसतन 1 बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च और 3 बड़े चम्मच पानी को मिलाकर एक अंडे के समान दिखाई देंगे। इस मिश्रण में किसी भी प्रकार की गांठ से बचने के लिए अन्य सामग्री में जोड़ने से पहले कॉर्नस्टार्च को हमेशा पानी में घोल लें।

कीड़े के काटने पर पाएं राहत

बड़े-बुजुर्गों की कही बातों को ध्यान में लाएं और इसका एक मोटा पेस्ट तैयार करें, जो आपके दर्द को कम कर सकता है। कॉर्नस्टार्च के लगभग 3 बड़े चम्मच को ठंडे पानी के 1 चम्मच के साथ मिलाएं, और इसे धीरे से कीड़े के काटे वाली जगह पर बने धब्बा पर रखें। इसे सूखने दें। आप चाहें तो इसे रात भर पर लगा छोड़ कर इसके कमाल को देख सकते हैं।

आसानी से बनाएं ड्राई शैम्पू

कॉर्नस्टार्च ऑयल को सोकने में बहुत अच्छा माना जाता है, जो कि इसे शैंपू के बीच एक हैंडी फिक्स बनाता है। इस ब्यूटी सीक्रेट के लिए कॉर्नस्टार्च को बेकिंग सोडा के साथ 2:1 के अनुपात में मिलाना है। इस मिश्रण को अपनी जड़ों के करीब लगाएं और अच्छी तरह से ब्रश करें।

घर के चारों ओर करें सफाई

कॉर्नस्टार्च घर के आसपास एक बहुउद्देशीय प्राकृतिक क्लीन्जर के रूप में भी काम कर सकता है। सिल्वर को चमकाने के लिए पानी और कॉर्नस्टार्च का एक मोटा पेस्ट बना लें और उसे सिल्वर पर रगड़ें, इसे सूखने दें, और फिर एक मुलायम कपड़े से साफ करें। कांच पर एक पतला सॉल्यूशन स्प्रे करें, सादे पानी से धो लें। लकड़ी पर इसे छिड़कें, और ग्रीस व फर्नीचर पॉलिश बिल्डअप को हटाने के लिए एल्बो ग्रीस का उपयोग करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source