
... Read More
Written By: anant shukla | Updated : September 19, 2024 10:01 PM IST
How To Prevent Seasonal Diseases: बरसात का मौसम खत्म होने वाला है और ठंड की शुरूआत हो रही है। बदलते हुए मौसम खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां भी अपने साथ में लाते हैं। उतार-चढ़ाव वाले इस मौसम में तरह-तरह के वायरस पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके साथ ही अगर आपको मौसमी एलर्जी जैसे- बुखार, खांसी, जुकाम, सिर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और शरीर पर रैशेज पड़ने की समस्या है, तो आपको अधिक सतर्क होने की जरूरत है। इन सभी समस्याओं से खुद को सुरक्षित रखने के लिए लेख में बताए गए पांच फूड का सेवन कर सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं ऐसे कौन से पांच फूड हैं, जो बदलते मौसम में आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं-
सेब का सिरका जिसे इंग्लिश में एप्पल विनेगर कहते हैं। यह मौसमी बीमारियों से आपको बचाने में मदद कर सकता है। सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मौसमी बीमारियों से आपको बचाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए रोज एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं।
शहद में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। बदलते मौसम में गले और सीने में कफ जम गया है तो शहद इसे साफ करने के साथ ही शरीर को गर्माहट भी देता है। इसके लिए आप शहद को चम्मच से या गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप नींबू और शहद की चाय भी पी सकते हैं, इससे खांसी-जुकाम में काफी आराम मिलेगा।
ग्रीन टी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी मार देता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण होने वाले एलर्जी से बचाने में मदद करते हैं। यदि आपको भी धूल, मिट्टी और प्रदूषण से एलर्जी है तो ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दिन में दो बार ग्रीन टी पी सकते हैं। अधिक असरदार बनाने के लिए इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं।
आपके किचन में मौजूद लहसुन एक एंटीबायोटिक मसाला है। यह शरीर को बैक्टीरिया के हमले से बचाने का काम करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ मौसमी बीमारी से लड़नें में शरीर को सक्षम बनाते हैं। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां छीलकर चबकर खा लें इसके बाद गुनगुना पानी या सादा पानी पी लें। यदि आप चबाकर नहीं खा सकते हैं तो इसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और पानी के साथ गटक लें।
बदलते मौसम में अगर आप बार-बार खांसी जुकाम से परेशान हैं, तो शहद के साथ कच्ची हल्दी पीसकर और रात में सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है। हल्दी में एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाते हैं।