
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 9, 2024 1:08 PM IST
Nutmeg Water on an Empty Stomach : जायफल एक ऐसा मसाला है, जो कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल होती है। इसका स्वाद अखरोट की तरह होता है, यह शरीर को गर्म रखने में प्रभावी होता है। वैसे तो लोग जायफल का सेवन सीधेतौर पर मसालों की तरह करते हैं, लेकिन अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहते हैं, तो जायफल का पानी पिएं। जी हां, जायफल का पानी भी आपके शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है। इसमें कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह कफ को बाहर कर सकता है। आइए जानते हैं रात में सोने से पहले जायफल का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
जायफल का पानी पीने से आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेट्स भरपूर रूप से होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा यह पूरे शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकता है, जो आपकी परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी माना जाता है। मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को दूर करने के लिए जायफल का पानी फायदेमंद हो सकता है।
जायफल के पानी में सूजनरोधी गुण होता है, जिससे शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। ऐसे में इससे क्रोनिक डिजीज से सुरक्षित रहा जा सकता है, मुख्य रूप से डायबिटीज, अर्थराइटिस की परेशानी दूर हो सकती है। इसके अलावा यह फेफड़ों में होने वाली सूजन को भी कम कर सकता है।
मूड को बेहतर करने के लिए आप जायफल का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-डिप्रेशन गुण होता है। इससे आपका मूड बेहतर होता है। साथ ही यह एंग्जायटी और स्ट्रेस को कम कर सकता है। अगर आप अपने मूड को अच्छा करना चाहते हैं, तो जायफल का पानी पिएं। इससे काफी लाभ हो सकता है।
जायफल में एंटी-डायबिटीक गुण होता है, जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इससे डायबिटीज में होने वाली दिक्कतें कम हो सकती हैं। मुख्य रूप से बिना कारण वजन कम होना, बार-बार पेशाब आना, यूरिन में संक्रमण जैसी स्थितियों को दूर करने में यह काफी हद तक प्रभावी हो सकता है।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप जायफल का पानी पी सकते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न हो सकती है। साथ ही अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके फैट को बर्न करने में भी मदद कर सकता है। ऐसे में जायफल का पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।