Advertisement

फैटी लीवर से हैं परेशान तो 5 नेचुरल तरीकों से करें इसका इलाज, पूरी तरह से ठीक हो जाएगा Liver

लीवर की कोशिकाओं में फैट हो जाना या चर्बी जमा हो जाना, जिसे आम भाषा में फैटी लीवर रोग भी कहा जाता है. इसमें लीवर में और उसके आसपास एरिया में सूजन आ जाती है. माना जाता है कि शराब का अधिक सेवन करने से लिवर में ऐसी समस्या होना स्वाभाविक हो जाती है. लेकिन शराब ना पीने वालों में भी फैटी लीवर रोग पाया जाता है.

Written By Atul Modi
Published : September 21, 2022 7:03 PM IST

आज फैटी लीवर रोग से हर दूसरा व्यक्ति ग्रसित है. फैटी लीवर वह समस्या है जो लीवर में सूजन के साथ ही साथ उसके आसपास के एरिया में भी सूजन आ जाती है और लिवर से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है, जिसे फैटी लीवर रोग (Fatty Liver) कहा जाता है.फैटी लीवर रोग बेसिकली शराब के अत्यधिक सेवन करने से होता है, इसको एल्कोहलिक फैटी लीवर भी कह सकते हैं. लेकिन कुछ लोगों में एंटी एल्कोहलिक फैटी लीवर भी होता है, जो शराब का सेवन कभी नहीं करते उनमें भी फैटी लीवर रोग पाया जाता है. ऐसी स्थिति में या तो इसे जेनेटिक कह सकते हैं, यहां फिर खराब लाइव स्टाइल भी इसका कारण हो सकती है. फैटी लीवर रोग का अगर समय पर इलाज नहीं कराया गया तो लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर की समस्या भी बन सकती है. तो चलिए जानते हैं इसके नेचुरल इलाज के बारे में.

फैटी लीवर का खुद इलाज करने के तरीके - (Fatty Liver Natural Treatment In Hindi)

1. शराब को कहें बाय-बाय

एल्कोहलिक फैटी लीवर रोग होने पर शराब को तुरंत अवॉयड कर देना चाहिए, क्योंकि लगातार शराब पीने से सिरोसिस एल्कोहलिक हेपिटाइटिस रोग भी हो सकता है. इसलिए शराब का इस्तेमाल करना बंद कर दे, विकल्प में आप सॉफ्ट ड्रिंक्स में कोई भी पेय पदार्थ ले सकते हैं.

Advertisement

2. वजन को कंट्रोल करें

वजन का बढ़ना यानी कि कई रोगों से ग्रसित होना भी है. फैटी लीवर रोग से बचने के लिए सबसे पहले आप अपने वजन को नियंत्रित करें और डॉक्टर की या फिर डाइटिशियन की सलाह से अपना डाइट चार्ट बनाएं जिसके आधार पर आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें.

3. नियमित व्यायाम करें

शरीर से जुड़ी हर समस्या का समाधान व्यायाम होता है. इसलिए एक्सरसाइज को आप नियमित अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल करें . इससे फैटी लीवर रोग से मुक्ति मिलती है. एरोबिक व्यायाम और प्रतिरोध प्रशिक्षण जैसे व्यायाम अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

Advertisement

4. ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

शुगर लेवल बढ़ने से बॉडी का नियंत्रण खो जाता है और यह कई रोगों को ट्रिगर भी कर सकता है. इसलिए ब्लड शुगर को हमेशा कंट्रोल में करना चाहिए. हाई ब्लड शुगर किसी भी लिंप्स को नुकसान पहुंचा सकता है. फैटी लीवर रोगी को और डायबिटीज के पेशेंट को अपने ब्लड शुगर पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

5. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें

हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने के लिए आप अपने आहार में चेंजमेंट लाएं क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल आपके लीवर को प्रभावित कर सकता है और फैटी लीवर की समस्या में ऐसी दवाओं को अवॉइड करना चाहिए जिससे कि लीवर प्रभावित हो.

About the Author

  • twitter

... Read More