दिवाली पर स्किन झुलसने पर तुरंत करें ये 5 काम, बिना मरहम के भी दर्द से मिलेगा आराम

Diwali 2023 :  दिवाली पर अगर आपकी स्किन झुलस गई है, तो इसके लिए तुरंत अपनी स्किन पर घरेलू नुस्खे ट्राई करें। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी उपाय?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : November 12, 2023 5:01 PM IST

Diwali 2023 : दिवाली खुशियों का त्यौहार है। इस उत्सव पर चारों ओर दीपक, पटाखे जलाए जाते हैं। ऐसे में कई बार स्किन झुलसने की संभावना हो सकती है। अगर आपकी भी स्किन दीपक और पटाखों की वजह से झुलस गई है, तो परेशान न हों। आज हम आपके लिए इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो आपकी झुलसी स्किन के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। साथ ही इन नुस्खों से स्किन को नुकसान होने की संभावना काफी कम होती है। आइए जानते हैं दिवाली पर झुलसने पर क्या करें?

तुलसी के पत्तों का करें प्रयोग

यदि आप पटाखों और दीए से झुलस गए हैं, तो तुलसी के पत्तों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिल सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 10 से 15 तुलसी की पत्तियों लें। अब इससे रस निकाल लें। इसके रस को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। साथ ही जलने के निशान को भी कम करने में मदद मिल सकती है। 

नारियल तेल लगाएं

स्किन झुलने पर प्रभावित हिस्से पर तुरंत नारियल का तेल लगा लें। नारियल तेल लगाने से झुलसी स्किन की परेशानी कम होती है। साथ ही दर्द और सूजन से भी आराम मिल सकता है। इतना ही नहीं, नारियल तेल के एप्लाई करने से दाग को भी कम करने में मदद मिल सकती है। 

आलू का रस है फायदेमंद

झुलसी स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए आलू के रस का प्रयोग करें। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जिससे जलन को कम किया जा सकता है। आलू के रस को झुलसी स्किन पर लगाने से आपको ठंडक मिलती है, जो दर्द को तुरंत कम कर सकता है। 

गाजर है प्रभावी

दिवाली पर जले हुए घाव पर गाजर के रस का प्रयोग करें। यह घाव में होने वाले दर्द को कम कर सकता है। साथ ही इससे घाव को जल्दी ठीक करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए गाजर को पीस लें और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है। साथ ही दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद मिल सकती है। 

एलोवेरा है फायदेमंद

झुलसी स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो घाव को कम कर सकता है। साथ ही इंफेक्शन को भी बढ़ने से रोक सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे तुरंत अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे दर्द और सूजन से तुरंत राहत मिल सकती है। 

दिवाली के मौके पर अगर आपकी स्किन झुलस गई है, तो इन प्रभावी नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप काफी ज्यादा झुलस गए हैं, तो इस स्थिति में आप तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source