फटी एड़ियों से आ रहा खून तो ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे, खून आना होगा बंद और मुलायम हो जाएंगी आपकी एड़ियां

सर्दियों में फटी एड़ियों में बार-बार दर्द महिलाओं को ज्यादा परेशान करता है और उनके लिए अपने घरेलू काम करना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में एड़ियों को फटने से बचाने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं या सकती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 25, 2020 12:56 PM IST

सर्दियों में एडियों का फटना एक सामान्य तकलीफ है, जिसले हमारी घर की माताएं और बहनें परेशान रहती हैं। फटी एड़ियों में बार-बार दर्द महिलाओं को ज्यादा परेशान करता है और उनके लिए अपने घरेलू काम करना मुश्किल हो जाता है। ध्यान रखें कि जब ये दरारें गहरी हो जाती हैं तो ये ना सिर्फ दर्दनाक साबित हो सकती हैं, बल्कि इनसे कभी-कभार खून भी आ सकता है। दरअसल होता ये है कि शुष्क त्वचा आमतौर पर फटी एड़ियों का कारण बनती है।

जब एड़ी के नीचे फैट पैड पर वजन से दबाव पड़ने लगता है, तो एड़ी के किनारे की स्किन फैल जाती हैं। इसके अलावा त्वचा में नमी की कमी होने के कारण स्किन कठोर हो जाती है और लचीलापन कम हो जाता है, जिसके कारण एड़ियां फटने का कारण बन जाता है। सर्दियों में एड़ियों को फटने से बचाने के लिए आप ये उपाय अपना सकते हैं या सकती है। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

सर्दियों में एड़ियां के फटने से बचने के 5 उपाय

1-फटी एड़ियों से डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रबिंग को बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए आपको स्क्रबिंग करने से पहले अपने पैर को थोड़ी देर के लिए गुनगुने पानी में डुबोकर रखना चाहिए और स्क्रबिंग से त्वचा मुलायम हो जाती है।

फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए आप 3 चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच शहद और एप्पल साइडर विनेगर की 2-3 बूंदें मिलाएं। ये एक प्रकार का स्क्रब है, जिसका इस्तमाल हफ्ते में आपको 2 या 3 बार कर सकते है। शायद आप इस बात को नहीं जानते होंगे कि चावल का आटा त्वचा को एक्सफोलिएट, साफ और पोषण प्रदान करता है।

शहद, प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है, जो फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है। वहीं विनेगर हल्का एसिड होता है, जो शुष्क और मृत त्वचा को मुलायम करता है, जिससे फटी एड़ियों को राहत मिलती है।

2- फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए आप रात को सोने से पहले एक बड़ा चम्मच नारियल तेल हल्का गर्म कर अपनी फटी हुई एड़ियों पर अच्छे से लगाएं। नारियल का तेल गुनगुना कर एड़ियों पर मसाज करने से थकान कम होती है। उसके बाद आप जुराब पहन लें और सुबह उठकर पैरों को पानी से धो लें। लगातार 2 हफ्ते तक इस प्रक्रिया को आजमाने से एड़ियां मुलायम हो जाती हैं।

3- सर्दियों में फटी एड़ियों से आपको राहत पाने का एक और नुस्खा है। इसके लिए आप थोड़ा सा शहद एक कप गर्म पानी में मिलाएं। इस मिश्रण में अपने पैरों को भिगोएं और धीरे-धीरे 20 मिनट तक मालिश करें। इसके बाद आप अपने पैरों को सूखा लें और एक गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं। इस नुस्खे को सोने से पहले नियमित रूप से करें।

4- इन सबके अलावा बेकिंग सोडा भी आपको फटी एड़ियों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस नुस्खे को करने के लिए आप एक कटोरी गुनगुने पानी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद अपने पैरों को 15 मिनट तक इस मिश्रण में भिगोएं। 15 मिनट बाद अपने पैरों को साफ पानी से धो लें और एक साफ तौलिया इस्तेमाल कर पैरों को सूखा लें। सप्ताह में दो बार इस नुस्खे को जरूर दोहराएं ।

5.-एलोवेरा, एक प्राकृतिक औषधि है, जो स्किन को मुलायम बनाने का काम करता है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए पहले पैरों को गर्म पानी में भिगोएं, और स्क्रब करें। जब पैर अच्छे से सूख जाएं तो उन पर एलोवेरा जेल लगा लें। इसे हर रात 10 दिनों तक करें आपकी एड़ियां ठीक हो जाएंगी। एलोवेरा में विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन), सी और ई होता है साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फटी एड़ियों के घाव भरने में मदद करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source