Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Arjun ki chhal ke fayde : आयुर्वेद में अर्जुन की छाल की बड़ी महिमा बताई गई है। कई तरह के रोगों के उपचार में इस छाल का काढ़ा बनाकर सेवन किया जाता है। जिसके कारण की बात करें तो अर्जुन की छाल में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के रोगों से बचाने का काम करते हैं। यदि आप गले की खराश, सर्दी-जुकाम से लेकर हार्ट की बड़ी समस्या से भी जूझ रहे हैं। इसमें भी अर्जुन की छाल का काढ़ा आपके लिए मददगार साबित होगा। ऐसे तो अर्जुन की छाल के कई फायदे आयुर्वेद में बताए गए हैं, लेकिन आज हम आपको अर्जुन की छाल से ठीक होने वाली 5 बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अर्जुन की छाल को हार्ट रोगों को नियंत्रित करने और दिल की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने में काफी कारगर माना जाता है। NCBI (National Center for Biotechnology Information) ने चूहों पर किए एक शोध में इस बात को साबित किया है कि अर्जुन की छालहार्ट रोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस शोध में इस ये बात सामने आई कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नाम का एक खास रसायन पाया जाता है। जो हमारे हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है।
अर्जुन की छाल का उपयोग डायबिटीज जैसी घातक बीमारी को नियंत्रित करने के लिए काफी कारगर माना जाता है। अर्जुन की छाल में बहुत से एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो इसे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में लाभकारी बनाते हैं। नियमित अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से हमारे लिवर और पैन्क्रियाज की कार्यक्षमता में सुधार होता है, जिससे हमारा ब्लड शुगर हमेशा नियंत्रण में बना रहता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अर्जुन की छाल डायबिटीजके लेवल को सामान्य रखने में काफी मदद करती है।
अर्जुन की छाल में पाया जाने वाला ट्राइटरपेनॉइड रसायन हार्ट रोगों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई एंटीहाइपरटेन्सिव गुण पाए जाते हैं जो हमारे बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करते हैं। यदि आपका ब्लड प्रेशर हमेशा बढ़ा हुआ ही रहता है तो अर्जुन की छाल का काढ़ा आपके लिए रामबाण साबित होगा।
यदि आप बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गए हैं तो अर्जुन की छाल का काढ़ा आपकी इस समस्या में राहत पहुंचा सकता है। अर्जुन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारे फेफड़ों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने का काम करते हैं। 4-5 दिन लगातार अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या ठीक होती है।
अर्जुन की छाल को श्वास संबंधी रोगों से राहत पाने के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग लंबे समय से श्वास रोगों के उपचार में किया जा रहा है। यदि आपको अस्थमा या कोई और श्वास संबंधी समस्या है, तो आपको रोज अर्जुन की छाल काढ़ा पीना चाहिए। इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसे किसी विशेषज्ञ की राय का विकल्प न समझें। आयुर्वेदिक उपाय करने से आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, लेकिन यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।