डायबिटीज मरीज सुबह-सुबह इन 5 फूलों का करें सेवन, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर

Flowers to Lower Your Blood Sugar : शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आप कुछ फूलों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूलों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 15, 2024 12:12 PM IST

What flowers control sugar : डायबिटीज अपने साथ-साथ कई तरह की समस्याओं को लाता है, जिसमें हार्ट, किडनी, ब्रेन और आंखों से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। कुछ नैचुरल उपायों की मदद से प्रीडायबिटीज और डायबिटीज की परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। खासतौर पर आप कुछ विशेष पौधों के फूलों से अपने शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे खास फूलों के बारे में बताएंगे, जिससे हाई ब्लड शुगर की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले फूल-

डहेलिया फूल से कंट्रोल करें ब्लड शुगर

शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए डहेलिया फूलों का सेवन किया जा सकता है। इसमें ब्यूटेन नामक डायट्री फ्लेवोनॉयड होता है, जो मस्तिष्क की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है और प्रीडायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए हेल्दी साबित हो सकता है। ऐसे में आप डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए इसके फूलों से बना काढ़ा या चाय का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करे सदाबहार के फूल

सदाबहार के फूलों का प्रयोग करके आप अपने शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से ही डायबिटीज की दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन न करें। डायबिटीज के अलावा सदाबहार के फूलों का सेवन करने से कैंसर को रोकने और गले में खराश, खांसी, कीड़े के काटने जैसी परेशानियों को कम करने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।

हाई ब्लड शुगर में फायदेमंद है केले के फूल

डायबिटीज मरीजों के लिए केले का फूल भी काफी हेल्दी साबित हो सकता है। रिसर्च में पाया गया है कि इसमें डायबिटीज की परेशानियों को कम करने का गुण होता है। इसका सेवन आप सूप, सब्जी, काढ़ा जैसी चीजों के रूप में कर सकते हैं।

मधुमेह में असरदार है गुड़हल का फूल

गुड़हल के फूलों से बनी चाय का सेवन करने से हाई ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। मुख्य रूर से इससे बनी चाय का सेवन करने से फास्टिंग शुगर लेवल कम हो सकता है। इसलिए अगर आपका फास्टिंग शुगर हाई रहता है, तो इस खास फूलों से बनी चाय का सेवन करें।

डायबिटीज में अपराजिता फूल है असरदार

अपराजिता के फूल से बनी चाय का सेवन करने से डायबिटीज के स्तर को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने से आपके ब्लज शुगर को कम करने में मदद मिलती है। इस खास ड्रिंक को पीने से रक्त शर्करा के स्तर की वृद्धि को रोका जा सकता है और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source