Digestive Health: पेट नहीं हो रहा साफ, तो अपनाएं ये 5 आसान से घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Benefits of Colon cleansing : पेट की सफाई हमारे लिए कितनी जरूरी है इसका अंदाजा आप एक दिन में ही लगा सकते हैं। यदि हमारा पेट पूरी तरह साफ ना हुआ हो तो दिन भर हमें सुस्ती और आलस महसूस होता है। आज हम आपको पेट साफ करने के कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे हैं। जो आपके पेट को साफ रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी दूर रखेंगे।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : September 6, 2023 12:43 PM IST

अपच या बदहजमी एक ऐसी अवस्था है जो आपके पेट की मांसपेशियों को प्रभावित कर आपके पेट की हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करती है। इसमें पाचन में दिक्कत के साथ-साथ पेट साफ होने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट से जुड़ी समस्याएं हल्की से लेकर गंभीर तक हो सकती हैं। जो समय के साथ शरीर को कई तरह के गंभीर रोगों की ओर ले जाती हैं जैसे- कुपोषण, हाई ब्लड शुगर (Blood sugar) और हाई ब्लड प्रेशर (B.P.) से संबंधित समस्याएं। पेट साफ ना होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें मुख्य तौर पर गलत खान-पान, पानी की कमी, खाने का असमय होना शामिल हैं। यदि गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं आपका भी पीछा नहीं छोड़ती हैं तो आपको सावधान होने और अपने पेट की सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं पेट की सफाई के कुछ आसान से घरेलू उपाय जिन्हें फॉलो कर आप अपने पेट की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

पेट साफ करने के 5 आसान से घरेलू उपाय ( 5 easy ways to clean stomach)

यदि आपके मन भी ये सवाल आ रहा है कि कैसे घर पर रहते हुए पेट की सफाई को किया जा सकता है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शानदार घरेलू उपाय..

गुनगुना पानी और नींबू ( Lemon and lukewarm water )

यदि आप सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू मिलाकर पीते हैं तो इससे आपके पेट को साफ होने में काफी मदद मिलती है। पेट साफ करने के साथ-साथ ये हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में भी काफी हेल्प करता है। गर्म पानी और नींबू का यह मिश्रण हमारी आंतों में जमा भोजन को तोड़ने का काम करता है जिससे पेट आसानी से साफ होता है।

सामग्री

1 गिलास गुनगुना पानी और 1 नींबू

प्रयोग की विधि

डेली सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीएं।

सेब (Apple)

पेट की सफाईऔर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सेब बेहद कारगर साबित होता है। सेब में पॉलीफेनॉल और पेक्टिन के साथ फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट की सफाई को अच्छे से पूरा करती है। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंत में मिलने वाले गट माइक्रोबायोटा की सेहत को सुधारते हैं जिससे मल की निकासी आसान होती है और पेट साफ होता है।

सामग्री

रोजाना कम से कम 1 सेब या 1 कप सेब का जूस

प्रयोग की विधि

सेब को सीधे या कुछ अन्य मौसमी फलों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

सेब का जूस निकालकर भी आप प्रयोग कर सकते हैं।

दही (Curd)

पेट की सफाई में दही का उपयोग भी किया जा सकता है। एक रिसर्च के अनुसार दही में मिलने वाला बैक्टीरिया गट माइक्रोबायोटा की संख्या में सुधार करता है। साथ ही दही में मिलने वाला लैक्टिक एसिड पेट की समस्याओं में लाभ देता है। नियमित रूप से दही का सेवन करने पर कब्ज और डायरिया जैसी समस्या से निजात पाई जा सकती है।

सामग्री

एक बड़ी कटोरी दही

प्रयोग विधि

आप केवल दही का सेवन कर सकते हैं।

अथवा आप दही को भोजन के साथ ले सकते हैं।

एलोवेरा / घृतकुमारी (Aloe Vera)

सेहत के लिए एलोवेरा के अनेक फायदे देखे गए हैं। त्वचा के लिए एलोवेरा रामबाण है ये बात कौन नहीं जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा का सेवन आपके पेट को साफ रखने में भी काफी मदद करता है। एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं जो पेट में स्नेहक का काम करते हैं। जिससे पेट आसानी से साफ होता है।

सामग्री

2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 कप गुनगुना पानी

प्रयोग विधि

एलोवेरा जेल के लिए उसकी ऊपरी परत को उतारकर पल्प निकाल लें। इस पल्प को 1 गिलास गुनगुने पानी में अच्छे से मिलाकर पीएं।

कैस्टर ऑयल या अरंडी का तेल ( Castor Oil )

पेट की सफाई में अरंडी का तेल एक रामबाण की तरह काम करता है। दरअसल अरंडी के तेल में लैक्सेटिव गुण भरपूर पाए जाते हैं, जो पेट को साफ रखने में काफी मदद करता हैं। इसके साथ ही अरंडी का तेल एक अच्छा डिटॉक्स एजेंट भी है जो हमारी आंत से विषैले पदार्थों को बाहर करता है।

सामग्री

10-15 मिली. अरंडी का तेल और 1 कप गुनगुना दूध

प्रयोग विधि

रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में 10-15 मिली. अरंडी का तेल मिलाकर पिएं।

पेट को साफ करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो एक बार डॉक्टर से उचित परामर्श लेना न भूलें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source