... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 14, 2021 11:37 AM IST
Image credits by: वायरल सीजन में खांसी ने किया परेशान? घर में रखी इन 5 सस्ती चीजों से मिनटों में पाएं खांसी से आराम
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इन दिनों वायरल फीवर ने देश के कुछ राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। इस वायरल फीवर में लोगों को खांसी-जुकाम और बुखार जैसे परेशानियां दिक्कत दे रही हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली दिक्कत है खांसी, जो बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या ठंड लगने के कारण हो सकती है। यूं तो बदलते मौसम में सर्दी-खांसी को आम माना जाता है लेकिन जिस तरीके के फिलहाल हालात चल रहे हैं जैसे कोरोना, डेल्टा वेरिएंट, वायरल फीवर, इसमें आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी है कि अगर खांसी ज्यादा दिनों तक बनी रहती है तो आपके लिए टीबी का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उससे छुटकारा पाना ही बेहतर होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको खांसी से तुरंत आराम दिलाने में मदद करेंगे।
मौजूदा हालात में आपको अगर खांसी हो जाए तो आप जितना हो सके उतना गर्म पानी पिएं। नियमित रूप से गर्म पानी पीनेपर आपके गले में जमा हुआ कफ तो खुलेगा ही और आपको खांसी से भी राहत महसूस होगी।
बदलते मौसम में खांसी होना आम बात है लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए आप गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक डालकर उस पानी से गरारे करे। ये नुस्खा आपको कुछ ही देर में खांसी से आराम दिलाएगा और गले में मौजूद बलगम को काटकर बाहर निकालेगा।
सर्दी-खांसी और गले की खराशमें शहद को बहुत ही प्रभावी माना जाता है। खांसी होने पर थोड़ा सा शहद चाट लें या फिर खांसी होने पर कुछ घंटों के अंतराल पर 1 बड़ी चम्मच शहद चाटते रहें। आप चाहें तो आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची और नींबू के रस की कुछ बूंदे डालकर भी पी सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी शहद चाट सकते हैं।
खांसी के उपचार के लिए हल्दी को एक परंपरागत औषधि के रूप में माना जाता है, जिसे अक्सर हम सभी इस्तेमाल करते है। सर्दी के मौसम में बच्चों को रोज हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। हल्दी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और सर्दी, खांसी, गले में ख़राश जैसे कई तक़लीफों को दूर करने में प्रभावी होते हैं।
हल्दी के अलावा एक और चीज, जिसका खांसी में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है वो है अदरक। अदरक के रस में तुलसी रस मिलाएं और इसका सेवन करें। इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है। इसके अलावा अदरक को छोटे-छोटे टुकडे में काट लें और उसमें नमक मिलाकर चबाएं। इसके रस से आपका गला खुल जाएगा और खांसी में भी फायदा होगा।
इसके साथ ही सूप, चाय, गर्म पानी का सेवन करें। ठंडा पानी, मसालेदार खाना आदि से परहेज करें। इस बात का भी ध्यान रखे की खांसी लम्बे समय तक बनी रहे या खांसी में खून आने लगे तो डॉक्टर को जरूर दिखाए | यह किसी और बीमारी के वजह से हो सकता है |
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.