... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 7, 2023 3:26 PM IST
रसोई में रखी इन 5 चीजों को घुटनों पर मलने से दूर होती हैं ये समस्याएं! जानें 10 रुपये में आराम देनी वाली चीजें
शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खराब-खान-पान, खराब लाइफस्टाइल और शरीर में कुछ बीमारियों की वजह से अक्सर हमारे घुटने कमजोर हो जाते हैं। घुटने कमजोर होने की वजह से चोट का खतरा बढ़ जाता है और तो और आपका चलना-फिरना तक मुश्किल हो सकता है। बहुत से लोग रोज घुटनों की मालिश करते हैं या फिर पेनकिलर लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें दर्द में आराम मिलता है। कई बार तो घुटनों के आस-पास मौजूद जोड़ों में सूजन, अकड़न या फिर तेज दर्द भी रहता है, जिसकी वजह से जीना दूभर हो जाता है। अगर आप भी कमजोर घुटनों की वजह से दर्द से परेशान रहते हैं तो आपके लिए जरूरी है ऐसे नुस्खों को आजमाना, जो आपकी इस परेशानी को हल कर सकें।
न्यूट्रिशिनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया है, जो आपके जोड़ों या फिर घुटनों में होने वाले तेज दर्द को पल भर में कम कर सकती हैं। लवनीत कहती हैं कि अर्थराइटिस एक ऐसी क्रॉनिक स्थिति है, जो भारत में 1.80 करोड़ लोगों को परेशान करती है हालांकि आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर इस स्थिति को कम कर सकते हैं और अपनी परेशानी को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 औषधियों के बारे में, जो आपकी इस परेशानी को हल करने में मदद करती हैं।
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं और इससे निकलने वाला जेल एंथ्राक्विनोनेस नाम का यौगिक होता है, जो घुटनों में होने वाले दर्द को कम करने का काम करता है। आप सुबह-शाम इस जेल को मलकर अपनी परेशानी को कम कर सकते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हल्दी में एक ऐसा यौगिक होता है, जो हमारे शरीर के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से संपन्न होता है, जो हमारे घुटनों में से दर्द, सूजन को कम करने में मदद करता है। आप हल्दी में तेल मिलाकर मालिश या फिर हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।
थाइम एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। इसकी महक बहुत तेज होती है। अगर आपको बलगम वाली खांसी है तो थाइम को पानी में उबालकर पीने से आपकी ये परेशानी हल हो सकती है। थाइम के पानी से पैरों की मालिशकरने से सूजन, दर्द में भी आराम मिलता है साथ ही घांव को भी साफ करने में मदद मिलती है।
अदरक कई बीमारियों को दूर करने में काम आती है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर में मौजूद सूजन पैदाल करने मॉलीक्यूल ल्युकेट्राइेनस को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये प्रोस्टग्लैंडिंस नाम के मॉलीक्यूल को भी दबाने का काम करते हैं, जो कि सूजन और दर्द का कारण बनता है।
लहसुन भी एक असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसमें डायलिल डिस्लफाइड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हमारे शरीर में प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। आप लहसुन को तेल में उबालकर रोजाना घुटनों की मालिश करें, जिससे आपको काफी आराम मिलेगा।