... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 10, 2021 12:51 PM IST
मजे-मजे में खा लिया ठंडा या गर्म और उठ गया दांत में दर्द? करें ये 5 सस्ते उपाय नहीं पड़ेगी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत
कभी-कभार हम इतना ज्यादा ठंडा या गर्म खा लेते हैं, जिससे दांतों में अचानक तेज दर्द होने लगता है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे दांतों को ठीक से ब्रश न करना या फिर दिन में सिर्फ एक बार ब्रश करना आदि। सोने से पहले मीठा खा लेना और मुंह को न धोना भी दांत में अचानक दर्द उठने का प्रमुख कारण है। मेडिकल शॉप से तेज दर्द को कम करने के लिए दवाई ली जा सकती है लेकिन अचानक उठे दांत दर्द का इलाज सरल और प्रभावी घरेलू उपचार के उपयोग से भी किया जा सकता है। हालांकि अगर दांत दर्द जयादा तेज है, तो डॉक्टरी सलाह बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे आसान घरेलू नुस्खे, जो दांतों के दर्द को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
दांत में दर्द अगर कम है तो ये घरेलू उपचार निश्चित तौर पर प्रभावी साबित हो सकते हैं। हालांकि, अगर दांत दर्द दो दिनों से अधिक समय तक नहीं जाता है तो आपको जरूर डेंटिस्ट से मिलना चाहिए। जानिए ऐसे 5 तरीके, जो आपको तुरंत दांत दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं।
नमक वाले पानीसे कुल्ला आपको दांत दर्द से छुटकारा दिलाने का सबसे कारगर और आसान तरीका है। आपको बस इतना करना है कि उबलते हुए पानी में नमक डालना है और इसे घुलने के लि छोड़ दें। फिर इस पानी को मुंह में डालकर कुल्ला करें। यह एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है और आपके मुंह से फूड्स पार्टिक्लस को निकाल सकता है।
अचानक दांत में उठे तेज दर्द को ठीक करने के लिए एक और सरल उपाय है, जैसे सूजन वाले हिस्से की बर्फ से सिंकाई करना। इसके लिए आप तेज दर्द वाले हिस्से को आइस पैक को दबाएं। आइस पैक उस जगह को सुन्न कर देगा और दर्द को कम करेगा। ये तरीका प्रभावी है और आराम दिलाने का काम करता है।
अचानक उठे दांत में दर्द का लौंग से इलाज एक प्राचीन तरीका है। लौंग बहुत फायदेमंद होती है, जिसे आप दर्द वाले हिस्से पर रगड़ कर दर्द को कम कर सकते हैं। आप लौंग के तेल को निकालकर प्रभावित जगह पर मलें, इससे आपको दर्द से निश्चित रूप से राहत मिलेगी। ये बरसों पुराना आजमाया हुआ तरीका है, जो दर्द से राहत दिलाने का काम करता है।
अचानक उठे दांतों के दर्द में आप एक उपाय ये भी कर सकते हैं कि पुदीने के टीबैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बहुत फायदेमंद होते हैं। दर्द कम होने तक प्रभावित क्षेत्र पर कुछ मिनट के लिए एक हल्का गर्म टीबैग लगाकर रखें। यह दर्द को कम और उस क्षेत्र को सुन्न करने में मदद करेगा।
लहसुन में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसका उपयोग दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आप लहसुन को पीसकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं या लहसुन के एक टुकड़े को चबा सकते हैं। यह दर्द से राहत देगा और सूजन को कम करने में मदद करेगा।