घर में मौजूद ये 2 मसाले डायबिटीज का कर देते हैं काम तमाम, कभी नहीं परेशान करता शुगर

उम्र चाहे कोई भी क्यों ना हो, डायबिटीज की समस्या किसी को भी घेर सकती है। कॉमन सी हो चुकी इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए रसोई में रखे कुछ मसाले काम आ सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 16, 2023 2:23 PM IST

बेकार लाइफस्टाइल और खराब डाइट के चलते बीमारियां लोगों के शरीर में घर करने लगी हैं। जिसमें से एक है डायबिटीज। अगर कोई एक बार डायबिटीज के चपेट में आ गया तो, समझिये पूरी जिंदगी दवाइयों के साथ-साथ पहरेज भी करना पड़ेगा। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सही खानपान और अच्छी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। इसके साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए काफी घरेलू नुस्खों के बारे में भी बताया जाता है। इन्हीं नुस्खों में से एक है हमारी रसोई में रखे कुछ ख़ास मसाले (Spices For Diabetes)। जो ना सिर्फ खाने में जान डाल देते हैं, बल्कि डायबिटीज के लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। ये मसाले कौन से हैं, और क्यों इन्हें जादूगर कहा जाता है, चलिए जान लेते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने वाले मसाले - Best Spices For Diabetes In Hindi

1- हल्दी

हल्दी के इस्तेमाल के बिना कोई भी व्यंजन पूरा नहीं होता। हादी रसोई में रखे मसालों की जान होती है। इसमें कई अयुर्वेर्दिक गुण भी होते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व मौजूद होता है। जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। एचप्र्ट्स के मुताबिक ये तत्व खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देता। साथ ही करक्यूमिन डायबिटीज से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी इस तत्व का अहम किरदार होता है।

2- मेथी

रसोई की शान और खाने की जान मेथी दाने से भाल कौन वाकिफ नहीं होगा। हल्दी की तरह मेथी दाने को भी अयुर्वेरिक खजाने की तरह माना गया है। डायबिटीज के लिए मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर मेथी दाने में अन कटी तत्व भी होते हैंम जो डाईजेशन को धीमा करके शरीर में शुगर और कार्बोहाईड्रेट्स का उत्पादन स्लो कर देते हैं। पीला मेथी का दाना डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

हल्दी और मेथी के दाने ये दोनों की चीजें पीली होती हैं। ये पीले मसाले आपको अपनी रसोई में आराम से मिल जाएंगे। अगर आप इन दोनों मसालों को अपनी डाइट का हिस्सा नियमित रूप से बनाते हैं, तो आपको ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अनगिनत गुणों से भरपूर इन दोनों ही मसालों में अन्य बीमारियों से लड़ने की भी ताकत होती है।

ये मसाले भी कर सकते हैं डायबिटीज कंट्रोल

वैसे तो आये दिन हम खाना बनाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें अपने-अपने गुण होते हैं। मेथी दाने और हल्दी के अलावा ऐसे कई मसाले हैं, जिनका सेवन करने से डायबिटीज तो क्या कई तरह की बीमारियां भी कंट्रोल में रह सकती हैं। ये मसाले कौन से हैं, ये जान लेना सबसे पहले जरूरी है।

1- दालचीनी

दालचीनी में पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसे नेचुरल स्वीटनर भी कहा जाता है। दालचीनी के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

2- अदरक

एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फेलेमेटरी के गुणों से भरपूर अदरक का इस्तेमाल लगभग हर रोज हमारे किचन में किसी ना किसी रूप में होता रहता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ साथ खांसी, सर्दी जैसी कई बीमारियों से लड़ने में अदरक सबसे आगे है।

3- तुलसी

तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हर रोज तुलसी की चाय पीने या एक से दो तुलसी के पत्ते चबाने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

अगर आप भी डायबिटीज से परेशान हैं, तो हेल्दी लाइफस्टाइल और दवाओं के साथ साथ इन मसालों का इस्तेमाल अपने आहार में करें। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source