रात में उल्टा-सीधा खा लेने के बाद सुबह नहीं हुआ पेट साफ? आयुर्वेद के इन 5 तरीकों से करें अपना पूरा पेट साफ

pet saaf karne ka tarika: मौजूदा वक्त में जितनी बीमारियां चल रही है उसमें से बहुत सी बीमारियां पेट खराब होने के कारण ही होती है। बदलती जीवनशैली में इसे आम बात माना गया है। इन्हीं सारी बीमारियों का कारण है बाहर का खाना, तैलिय पदार्थ का सेवन, फास्ट फूड और भोजन में पोषक तत्वों की कमी जैसी कारणों से पेट की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है। हम आपको आयुर्वेद के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी पेट की समस्या का समाधान कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 25, 2020 1:46 PM IST

pet saaf karne ka tarika: मौजूदा वक्त में लोगों को चटपटा, जंक फूड और बाहर का खाना बहुत ज्यादा पसंद है, जिस कारण वे दिन में एक न एक बार तो जरूर इसका सेवन करते हैं। रात के वक्त तो अक्सर ही लोग जंक फूड खाना पसंद करते हैं , जिस कारण पेट साफ न हो पाने की समस्या खड़ी हो जाती है। पेट साफ न होना हर बीमारी की वजह है और इस बात को आयुर्वेद भी मानता है कि शरीर में होने वाली ज्यादातर बीमारियों का कारण पेट का साफ न होना ही है।

मौजूदा वक्त में जितनी बीमारियां चल रही है उसमें से बहुत सी बीमारियां पेट खराब होने के कारण ही होती है। बदलती जीवनशैली में इसे आम बात माना गया है। इन्हीं सारी बीमारियों का कारण है बाहर का खाना, तैलिय पदार्थ का सेवन, फास्ट फूड और भोजन में पोषक तत्वों की कमी जैसी कारणों से पेट की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है। अगर समय रहते इन समस्याओं का निदान न किया जाए तो आपकी यह तकलीफ और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आप रात का खाना खाने के बाद सुबह हल्का महसूस होने में दिक्कत महसूस करते हैं तो इस लेख में हम आपको आयुर्वेद के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी पेट की समस्या का समाधान कर सकते हैं।

पेट साफ करने के आयुर्वेदिक तरीके

अदरक

अदरक एक ऐसा फूड है, जिसे कई औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें जिनजिरोल नाम का यौगिक होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ओक्सीडेन्ट गुण पाए जाते हैं। अदरक का इस्तेमाल पाचन सम्बन्धी समस्याओं और वजन कम करने जैसी समस्याओं में काम आती है।

सामग्री:

· 1-2 अदरक की गांठें

· 1/4 कप नींबू का रस

· 2 कप गर्म पानी

constipation

कैसे करें इस्तेमाल?

· 2 चम्मच अदरक का रस निकाल लें।

· इसे 2 कप गर्म पानी में डाल लें।

· इसमें नींबू का रस डालकर मिला लें।

· इसे 2-3 हिस्सों में बांटकर दिन भर पिएं।

सेंधा नमक

सेंधा नमक (मैग्नीशियम सल्फेट) का इस्तेमाल एक लैक्सटेटिव के रूप में होता चला आ रहा है। दरअसल सेंधा नमक मल को नरम बनाने का काम करता है और लगातार होनी वाली आंतों की गतिविधियों का सुचारू बनाता है, जिससे आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है। सेंधा नमक न आपको वजन कम करने में मदद करता है बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

सामग्री:

· 1-2 चम्मच सेंधा नमक।

· 1 गिलास गर्म पानी।

कैसे करें इस्तेमाल ?

· सेंधा नमक को एक गिलास में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

· इस मिश्रण को हर सुबह पिएं।

· ध्यान रखें कि रोजाना एक बार ही इस्तेमाल करें और एक हफ्ते से अधिक समय इसका सेवन न करें।

अलसी के बीज

अलसी के बीज भी आपको पेट साफ करने में मदद कर सकते हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है। अगर आप नियमित रूप से खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करते हैं तो आपका पेट साफ रहता है।

सामग्री:

· 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज का चूर्ण

· 1 गिलास गर्म पानी

कैसे करें इस्तेमाल ?

· चूर्ण को गर्म पानी में मिला लें।

· नाश्ते से 30 मिनट पहले ये पानी पी लें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी ये पानी पी सकते हैं।

· स्वाद के लिए आप इस पानी में शहद भी डाल सकते हैं।

· रोजाना इस पानी को दो बार पी सकते हैं।

एलोवेरा का रस

एलोवेरा में विटामिन्स, मिनरल्स, एनजाइम और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिसके कारण ये पेट साफ करने वाले गुणों से भरा होता है।

सामग्री:

· 200 मिलीग्राम एलोवेरा जेल

· 1-2 कप पानी

· 2 चम्मच नींबू का रस

कैसे करें इस्तेमाल ?

· एक गिलास में नींबू का रस निचोड़ लें।

· पानी में 200 एमएल एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

· 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और बाद में पी लें।

· आप चाहें तो दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा भी पी सकते हैं।

दही

पेट खराब होने पर आप दही का भी प्रयोग कर सकते है। कब्ज, दस्त होने पर दही का सेवन बहुत उपयुक्त होता है। दरअसल दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट साफ करने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये प्रोबायोटिक्स आंतों को साफ कर आपके पेट को राहत पहुंचाने में मदद करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल।

· आप दही को भोजन के साथ खा सकते हैं।

· आप दही को सीधे भी खा सकते हैं।

· दही में चीनी न डालें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source