
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 15, 2023 11:05 AM IST
करी पत्ते का इस्तेमाल खाने में तो किया ही जाता है, इसके साथ ही साथ खाने में स्वाद बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है. करी पत्ते एंटीऑक्सिडेंट से युक्त होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके मुक्त कणों से शरीर की रक्षा करते हैं। करी पत्ता में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और विटामिन सी से संबंधित कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जोकि हमारे शरीर से कई सारी समस्याओं और रोगों में लाभकारी हैं. आइए जानते हैं करी पत्ता आपकी सेहत (Benefits of Curry Leaves) के लिए किस तरह फायदेमंद है.
करी पत्ता और उसके छाल भी लाभकारी होते हैं. अगर आपको कोई कीट पतंगा काट ले तो उस दौरान आप करी पत्ते की छाल ले सकते हैं. यह बेहद काम की चीज होती है. करी पत्ते की छाल जड़ से अलग कर लें. इसको पीसकर एक लेप बना लें और जहां कीट पतंगे ने काटा है वहां लगा लें. ऐसा करने से दर्द और सूजन में राहत मिलेगी और जहर का असर भी खत्म हो जाएगा.
खाज खुजली होने पर आप एंटीबायोटिक क्रीम का यूज करते हैं या डॉक्टर की सलाह से कोई दवा का यूज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाज खुजली को आप घर बैठे ही सही कर सकते हैं और इसके लिए करी पत्ता रामबाण है. करी पत्ता के रस को एक कटोरी में निकालकर और उसमें नींबू का रस मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं. इससे दर्द और खुजली से राहत मिलेगी और पित्ती की समस्या से निजात मिलेगी.
जब कभी कुछ गलत खा लेने से या पेट खराब होने से आपके मुंह में छाले हो जाते हैं तो इसका दर्द बहुत ही ज्यादा कष्टकारी होता है. तब आप करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. मुंह से जुड़ी हर समस्या का समाधान करने के लिए करी पत्ता लाभकारी है. आप करी पत्ते का काढ़ा बना लें और उससे गरारा करें. इससे आप के छाले भी दूर हो जाएंगे साथ ही मसूड़ों की समस्या से भी निजात मिलेगी.
बाल अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या डैंड्रफ हो गया है तो आप करी पत्ते का यूज कर सकते हैं. करी पत्ते को पीसकर उसमें छाछ मिलाएं और और इसे बालों में लगाएं. इससे बाल झड़ना, डैंड्रफ की समस्या और सफेद बालों की समस्या से निजात मिलेगी. इसके साथ ही आपके बालों को मजबूती भी मिलेगी. कड़ी पत्ते में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी सेहत, हमारी स्किन के लिए लाभकारी होता है. यानी यह कह सकते हैं हर समस्या का एक समाधान है करी पत्ता.
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)