चाय, कॉफी, गर्म समोसे से जली जीभ? 4 नुस्खे आजमाएं मिलेगी तुरंत राहत और छाले का खतरा होगा कम

आइए आपको बताते हैं जीभ जलने पर आजमाएं जाने वाले ऐसे घरेलू नुस्खे, जो आपको तुरंत आराम पहुंचाने का काम करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 20, 2023 3:24 PM IST

आपने बहुत बार देखा होगा कि जब आप गर्मागर्म खाना या फिर अपनी कोई मनपसंद चीज बहुत गर्म-गर्म खा लेते हैं तो आपकी जीभ जल जाती है। कई बार गर्मा-गर्म चाय या फिर कॉफी पीने से भी आपकी जीभ जल जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार जीभ बहुत ज्यादा लाल और जीभ पर छाले भी हो जाते हैं। अब इस स्थिति से निजात पाने के लिए बहुत से लोगों के पास कोई खास उपाय तो नहीं होता लेकिन फिर भी दवा की मदद से आराम मिल जाता है। हालांकि बहुत से लोग दवा खाना पसंद नहीं करते हैं, जिनके लिए हमारे पास कुछ ऐसे उपचार विकल्प मौजूद हैं, जो उन्हें फौरी राहत देने का काम करते हैं। आइए आपको बताते हैं जीभ जलने पर आजमाएं जाने वाले ऐसे घरेलू नुस्खे, जो आपको तुरंत आराम पहुंचाने का काम करेंगे।

जीभ जलने पर तुरंत आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

1-शहद लगाएं

चाय, कॉफी और गर्मा-गर्मा चीज खाने से अगर आपकी जीभ चल जाती है तो आप तुरंत जली हुई जगह पल थोड़ा सा शहद लगाएं। दरअसल शहद में मौजूद आयुर्वेदिक गुण आपकी जली हुई जीभ पर होने वाली जलन को कम करने का काम करता है। आपको करना क्या है कि चम्मच में शहद लेकर थोड़ी देर मुंह में रखना है। दिन में से दो तीन बार ऐसा करने पर छाले नहीं पड़ते हैं और जलन भी कम होती है।

2-दही खाएं

जली हुई जीभ पर छाले आने से रोकने हैं तो आपको तुरंत दही का सेवन करना चाहिए। जली हुई जीभ पर दही लगाने से ठंडक महसूस होती है। दरअसल दही ठंडा होता है, जो जले पर तुरंत राहत पहुंचाने का काम करता है। जली हुई जगह पर दही लगाने से कुछ देर तुरंत आराम मिलता है और छाले नहीं होते हैं।

3- च्युइंग गम

अगर आपकी जीभ चाय, कॉफी यी फिर किसी गर्म चीज से जल गई है तो आपको तुरंत पुदीने वाली च्युइंगम चबानी चाहिए। पेपरमिंट वाली च्युइंगम गम चबाने से मुंह में ज्यादा लार बनती है और ज्यादा लारबनने की वजह से जीभ सूखी नहीं रहती है। जीभ के भीगी-भीगी रहने से जलन कम होने लगती है और छाले नहीं होते हैं।

4- आइसक्रीम खाएं

किसी भी गर्म चीज से जीभ जलने पर आप तुरंत राहत पाने के लिए आइसक्रीम खाएं। आइसक्रीम का सेवन जीभ पर सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं आइसक्रीम का सेवन जले हुए हिस्से को तुरंत ठंडा करता है और छाले नहीं होते हैं और आपकी जीभ ठंडी रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source