
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : November 12, 2021 11:01 AM IST
हम सभी चाहते हैं कि हम जब घर से बाहर निकलें या लोगों के बीच हों तो हमारे शरीर से किसी भी तरह की दुर्गंध न आए। कुछ लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं क्योंकि उनके शरीर से किसी तरह की कोई गंध नहीं आती है, लेकिन वहीं कुछ लोगों को इसे लेकर लोगों के बीच कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में हम में से अधिकांश लोग दुर्गंध से बचने और पूरा दिन महकने के लिए डिओडरेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं बाजार में डिओडरेंट्स में कई तरह के हानिकारक कैमिकल्स और पदार्थ मौजूद होते हैं जिनके काफी गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यही कारण है कि इन दिनों लोग नेचुरल डिओडरेंट्स की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। प्राकृतिक सामग्रियों से बने ये डिओडरेंट्स आपको महकाने के साथ ही आपकी त्वचा का भी ख्याल रखते हैं। इस लेख में हम आपके लिए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्पणा पदमनाभन (BAMS, MD, Phd. Ayurveda) द्वारा सुझाई नेचुरल डिओडरेंट्स की 4 आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर आराम से बना सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो पारंपरिक डिओडरेंट्स में मौजूद पैराबेन और एल्युमिनियम जैसे तत्व स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। 2018 के एक अध्ययन के अनुसार, एल्युमीनियम एस्ट्रोजन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया को बदल सकता है, जो समय के साथ हानिकारक हो सकता है। 2017 के एक अध्ययन में कहा गया है कि स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं ने दिन में कई बार एंटीपर्सपिरेंट का उपयोग करने की सूचना दी, जबकि बिना स्तन कैंसर वाली महिलाओं ने कम उपयोग की सूचना दी। हालांकि इस पर अभी अधिक शोध की आवश्यकता है।
View this post on Instagram
सामग्री:
नारियल का तेल- 1/3 भाग
बेकिंग सोड़ा- 1/4 भाग
टैपिओका आटा- 1/4 भाग
वेटिवर / चंदन एसेंशियल ऑयल- 3-4 बूंद (यह पित्त को संतुलित करता है और त्वचा को शांत करता है)
दिशा-निर्देश
सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं
इसका एक पेस्ट बनाने के लिए इसमें नारियल तेल मिलाएं।
इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
जरूरत पड़ने पर इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं
सामग्री:
बादाम का तेल- 1/3 भाग
बेकिंग सोड़ा- 1/4 भाग
कॉर्नस्टार्च- 1/4 भाग
एसेंशियल ऑयल- 4-5 बूंद
दिशा-निर्देश
सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।
इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
जरूरत पड़ने पर इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं।
सामग्री:
नारियल का तेल- 1/3 भाग
बेकिंग सोड़ा- 1/4 भाग
अरारोट- 1/4 भाग
नीम एसेंशियल ऑयल- 4-5 बूंद (लाल व खुजलीदार अंडरआर्म्स के लिए)
दिशा-निर्देश
सभी समाग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।
इसे एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
जरूरत पड़ने पर इसे अपनी अंडरआर्म्स में लगाएं।
बेकिंग सोड़ा - 1 चुटकी
गुलाब जल / साधा पानी - 1-2 बूंद
दिशा-निर्देश
इसका एक पेस्ट बनाएं और रोजाना नहाने के बाद लगाएं।
नोट: इसे रोजाना ताजा ही बनाएं।
1. यह नेचुरल डिओडरेंट सिर्फ क्लीन शेव्ड अंडरआर्म्स पर प्रभावी है।
2. शेविंग के तुरंत बाद बेकिंग सोडा लगाने से थोड़ी देर के लिए जलन हो सकती है।
3. जिनकी त्वचा अति संवेदनशील है उनके लिए बादाम और नारियल तेल वाली रेसिपी सबसे बेहतर है।