Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या ज्यादा देर तक बैठे रहने के बाद या फिर काम के कारण एक ही जगह घंटों बैठे रहने के बाद जब आप एकदम से उठते हैं तो आपका सिर चकराने लगता है? क्या सफर पर जाने से पहले आपको घबराहट होती है? अगर आपका जवाब हां है तो ये स्थिति (घबराहट और चक्कर )कभी-कभी आपके लिए परेशानी का सबब भी बन सकती है, जिसके कारण आपको चोट भी लग सकती है। सिर चकराने या फिर चक्कर आने की समस्या बहुत से लोगों में होती है। आमतौर पर इस समस्या के पीछे शारीरिक कमजोरी को दोष किया जाता है। लेकिन इसके पीछे शरीर में हार्ट वीक होने, एनीमिया, लो बीपी, स्ट्रेस, ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारियां भी अहम भूमिका निभाती हैं। इस (घबराहट और चक्कर ) बीमारी को वर्टिगो नाम से भी जाना जाता है।
सिर चकराने या फिर चक्कर आने की वजह से व्यक्ति को घबराहट, जी मिचलाना, कान में परेशानी होना जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दवाओं के जरिए इस स्थिति को ठीक किया जा सकता है लेकिन इससे बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपको बार-बार इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो इस लेख में हम आपको चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने के बारे में बता रहे हैं, जो आपको फायदा पहुंचाएंगे।
चक्कर आने की स्थिति में अदरक की चाय को बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा अगर आपके पास ज्यादा सामाना नहीं है तो भी आप चक्कर आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अदरक का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर चूस सकते हैं। दरअसल अदरक एक बेहद ही फायदेमंद नुस्खा है, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है। अदरक का टुकड़ा खाने से घबराहट से भी निजात पाई जा सकती है।
अगर आपको हर थोड़ी-थोड़ी देर बाद चक्कर आते हैं तो सूखा धनिया आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकता है। सूखा धनिया खाने से घबराहट, चक्कर और मितली जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया सकते हैं। इस नुस्खे को करने के लिए रोजाना रात में एक चम्मच सूखा धनिया और सूखा आंवला पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छान लें और फिर पिएं। आप चाहें तो आंवला और धनिया गुड़ के साथ भी खा सकते हैं। इससे भी आपको इस स्थिति से फायदा मिलेगा।
चक्कर आने की स्थिति में पुदीना की चाय भी आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। पुदीने के चाय पीने के बाद आपको घबराहट की समस्या से छुटकारा मिलता है। पुदीना चाय बनाने के लिए आपको सिर्फ हरे पुदीने की कम से कम 7 से 8 पत्तियां लेनी हैं। अगर आप चाहें तो सूखा पुदीना भी ले सकते हैं। इसे पानी में डालकर उबाल लें। 15 से 20 मिनट पानी को उबालने के बाद उसे छान लें और फिर इसका सेवन करें। घबराहट जैसी समस्या में आपको फायदा मिलेगा।
चक्कर आने की स्थिति में आप एक कप पानी में हरी इलायची, लौंग, काली मिर्च, तुलसी पत्ती और चाय पत्ती डालें और उसे उबालें। 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद इसमें कुछ मात्रा चीनी की और नींबू के रस डालें। दिन में दो बार इस काढ़े को जरूर पीएं। चक्कर आने और घबराहट जैसी स्थिति में फायदा मिलेगा।