... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 10, 2021 12:00 PM IST
Image credits by: अचानक हुए सिरदर्द से मिलेगा तुरंत आराम अगर कर लेंगे ये 4 काम, सिरदर्द होते ही कर दे शुरू
क्या आप अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं? क्या हर दूसरे दिन किसी न किसी बात को लेकर आपके सिर में तेज दर्द हो जाता है? अगर आप नियमित रूप से सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि ऐसा कोई तरीका ढूंढा जाए, जिससे इस समस्या को दूर किया जा सके। सिरदर्द के बारे में आपको एक बात समझनी होगी की सिरदर्द पूरे सिर में हो रहा है या फिर सिर के एक हिस्से में। सिरदर्द चाहे एक हिस्से में हो या फिर पूरे सिर में आपका जीना हराम कर सकता है। इसलिए इस लेख में हम आपको ऐसे 4 तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो कुछ ही पलों में आपके सिर का दर्द गायब कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीके।
अचानक हुए सिरदर्द को दूर करने के बेस्ट तरीके
अदरक और दालचीनी
1-अचानक हुए सिरदर्द को दूर करनेके लिए आप घर पर रहकर ये नुस्खा आजमा सकते हैं। आपको करना सिर्फ ये है कि अदरक और दालचीनी को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लेना है। उबाल आने पर उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाए। जब गुड़ अच्छी तरह से मिल जाए तो चुस्कियां लेकर इस मिश्रण को धीरे धीरे पी लीजिए। इस मिश्रण को पीते ही आपका सिरदर्द चुटकियों में दूर होता हुआ दिखाई देगा।
2-लिम्फ बिंदु को दबाएं
अचानक हुए सिरदर्द को दूर करने का एक और कारगर तरीका है, जिसके लिए आपको न तो दवाई की और न ही किसी दूसरी चीज की जरूरत पड़ेगी। जी हां, लिम्फ बिंदु। हाथों की दोनों कलाइयों पर मौजूद इस बिंदु को अगूंठे से कम से कम 20 बार दबाइए। बिंदु को दबाते समय 2-3 सेकेंड के लिए उसी स्थान पर दबाव बनाए रखे।
दोनों कलाइयों पर ऐसा एक बारी में 20-25 बार दबाए। यह क्रिया 100 गिनती तक करें। उससे पहले यह सुनिश्चित करे के अंगूठे के नाखून कटे हुए हो। इस तरीके को आजमाने के कुछ ही देर बाद आपका सिरदर्द गायब हो जाएगा।
3-ये मुद्रा देगी सिरदर्द से आराम
अचानक हुए सिरदर्द से आराम पाने के लिए आप ये मुद्रा भी आजमा सकते हैं। जी हां, इस मुद्रा के लिए अपनी छोटी अंगुली यानी की अनामिका को अपने अंगूठे से कुछ देर के लिए जरूर दबाएं। इसके साथ ही आपको अनामिका को दबाने के साथ-साथ हल्का सा रगड़ना भी है। ये मुद्रा आपको चुटकियों में आराम पहुंचा सकती है।
4-सांस लेने के तरीके से दूर करें सिर का दर्द
अगर आपके सिर का दर्दकिसी भी तरीके से कम नहीं हो रहा है तो आप अगर संभव हो तो ध्यान मुद्रा में सीधे बैठ जाएं और 10-15 मिनट के लिए केवल सांस ले औऱ छोड़े। सांस लेते समय कोई भी गिनती ना करे। सांस जैसे आ रहा है वैसे आने दे जैसा जा रहा है जाने दें। ये तरीके आपके सिरदर्द को कम कर सकता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.