hamburger icon
A
Read in English

Digestion home remedies: पाचन की समस्याओं की छुट्टी कर देंगी ये 4 चीजें, जानें मजबूत Digestion के नुस्खे

Digestion home remedies: खराब पाचन आपके पूरे शरीर की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से ही खराब पाचन को फिर से ठीक किया जा सकता है और इस से जुड़ी अन्य समस्याओं को रोका जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 24, 2023 6:35 PM IST

Home remedies for digestion: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ समस्याएं होने आम बात है, जिससे पेट में दर्द (Stomach ache) होने जैसे लक्षण होने लगते हैं। अगर आपका खराब पाचन है तो समझ लीजिए आपके पूरे शरीर का सिस्टम बिगड़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हमारा पाचन सही से काम कर रहा होता है, तभी हमारा शरीर खाए गए भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है। अगर आपका पाचन ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं और पूरे शरीर की क्रिया बिगड़ जाती है। अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो आपको दवाएं लेने की जरूरत नहीं हैं। हम आपको 4 ऐसे खास घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से पाचन क्रिया को फिर से बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही इन घरेलू नुस्खों से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होने का खतरा भी नहीं रहता है। चलिए जानते हैं 4 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिनकी मदद से पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

गर्म दूध के साथ गुड़ (Milk and jaggery for digestion)

पाचन को मजबूत बनाने के लिए और इस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए गर्म दूध के साथ गुड़ कासेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। गुड़ और दूध का सेवन खासतौर पर रात को करना चाहिए जिससे आपके पाचन को काफी फायदा मिलता है। साथ ही रात के समय गुड़ का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

छाछ और जीरे (Buttermilk and cumin)

दोपहर में आप छाछ में जीरे का तड़का लगाकर उसका सेवन भी कर सकते हैं। पाचन से जुड़ी समस्याओं से जैसे खट्टी डकार, भूख न लगना, पेट में गैस बनना और सीने में जलन आदि की समस्याओं को दूर करने के लिए छाछ और जीरे का सेवन किया जा सकता है।

नींबू और पुदीना (Lemon and mint)

नींबू और पुदीने के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं से तुरंत राहत पाई जा सकती है। उदाहरण के लिए अगर आपको खाने के बाद अच्छा महसूस नहीं हो रहा है और खट्टी डकार या जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो नींबू और पुदीने का सेवन करें। एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ लें और एक चम्मच पिसे हुए पुदीने के पत्ते उसमें डालें व उसका सेवन करें।

गर्म पानी (Warm water)

पाचन से जुड़ी समस्याओं को सिर्फ गर्म पानी का सेवन करके भी दूर किया जा सकता है। खासतौर पर अगर आप ठंड के दिनों में पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान है, तो गर्म पानी पीने की आदत डाल लें। कुछ लोग सर्दियों में भी ठंडा पानी पीते हैं, जिस कारण से उनकी पाचन क्रिया खराब होने लगती है। गर्म पानी पीने की आदत डालकर ही पाचन से जुड़ी आधी से ज्यादा समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

डॉक्टर को दिखाना भी जरूरी

हालांकि, अगर आपको उपरोक्त बताए गए नुस्खों से आराम नहीं मिल पा रहा है, तो यह शरीर के अंदर छिपी कोई अन्य बीमारी भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से बात करनी चाहिए। डॉक्टर डायग्नोस करके बीमारी व उसके कारण का पता लगाएंगे और फिर उसके अनुसार ही आपको दवाएं देंगे।