Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पुरानी से पुरानी कब्ज दूर करेगा दादी मां का ये घरेलू नुस्खा, पेट से जुड़ी कई बीमारियां होंगी दूर

आपको शायद ये मामूली बात लग रही हो लेकिन अगर पेट सही से साफ न हो तो आपके लिए परेशानियां बढ़ना लाजमी है। हम आपको प्राकृतिक रूप से अपने पेट की सफाई करने के कुछ असरकारी उपाय बता रहे हैं।

पुरानी से पुरानी कब्ज दूर करेगा दादी मां का ये घरेलू नुस्खा, पेट से जुड़ी कई बीमारियां होंगी दूर
Home remedies for chronic Constipation

Written by Jitendra Gupta |Published : October 5, 2021 4:15 PM IST

खराब खान-पान, तली भुनी चीजों का सेवन और अनहेल्दी फूड्स का नियमित सेवन आपकी सेहत बिगाड़ रहा है लेकिन कहां तक? हम में से ज्यादातर लोग इस बात को समझ ही नहीं पाते कि इन सब चीजों का सेवन करने के बाद अगले दिन आपके लिए पेट साफ करना कितना मुश्किल हो जाता है। हालात ये हैं कि आज के समय में आधे से ज्यादा लोगों का पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता है। पेट साफ करने के लिए लोगों को चूर्ण के साथ-साथ गोलियां तक खानी पड़ती है लेकिन उसका असर भी एक दो दिन तक ही रहता है। सही से पेट न साफ हो पाने के कारण लोगों को कब्ज होने लगती है और तबीयत बिगड़ने लगती है। आपको शायद ये मामूली बात लग रही हो लेकिन अगर पेट सही से साफ न हो तो आपके लिए परेशानियां बढ़ना लाजमी है। इस लेख में हम आपको प्राकृतिक रूप से अपने पेट की सफाई करने के कुछ असरकारी उपाय बता रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे ब्ज को हमेशा के लिए कैसे खत्म किया जाए।

पुरानी से पुरानी कब्ज को कैसे करें दूर

1-रोजाना आधा लीटर गुनगुना पिएं

अगर आपका पेट रोजाना की तरह साफ नहीं होता है और आपका खाना खाने का भी मन नहीं करता है तो आपको रोजाना सुबह के समय आधा लीटर गुनगुना पानी पीना चाहिए। भले ही ये तुरंत असर न करे लेकिन अगर आप नियमित रूप से गुनगुना पानी पीते रहेंगे तो आपको पेट साफ करनेमें बहुत मदद मिलेगी। अगर आप गुनगुना पानी नहीं पी पा रहे हैं तो आप पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं।

2-गर्म दूध के साथ करें गुलकंद का सेवन

अगर आपका पेट तरह-तरह की गोलियां और सिरप पीने के बाद भी साफ नहीं हो रहा है तो आपको जरूरत है ये तरीका आजमाने की । जी हां, आप रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ गुलकंद का सेवन करें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने पर आपको पेट पूरी तरह से साफ करने में मदद मिलेगी। इस नुस्खे को आजमाने के बाद कुछ ही दिनों में पुरानी से पुरानी कब्ज जैसी समस्या का समाधान हो जाता है।

Also Read

More News

3-सुबह पिएं संतरे का जूस

पेट साफ न होना एक साथ कई बीमारियों को न्यौता देता है और अगर ये समस्या ज्यादा दिनों तक रहती है तो आप बवासीर का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इस समस्या को जल्द से जल्द हल करें। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को कुछ दिनों तक रोजाना सुबह नाश्ते में संतरे का रस पीने की जरूरत है। संतरे का जूस पीने से मलत्याग में आसानी होती है, जो कि प्राकृतिक है और ये आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4-अंजीर का सेवन

अगर आपको बहुत समय से कब्ज की शिकायत रहती है और पेट साफ ही नहीं होता है तो आपको जरूरत है अंजीर का सेवन करने की जो स्थाई रूप से रहने वाली कब्ज को ठीक करने का काम करता है। आप रात को 2 अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ऐसा नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है।

About the Author

... Read More