... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हफ्ते भर में गर्दन के मस्से को निकाल फेकेंगे ये 3 नैचुरल तरीके! जानें जिद्दी मस्सों से राहत पाने के आसान उपाय
अक्सर लोगों को गर्दन या फिर कान के पीछे छोटे-छोटे आकार के मस्से हो जाते हैं, जो कि महिलाओं को खासतौर पर परेशान करते हैं। ये मस्से गर्दन के अलावा कंधे पर भी हो सकते हैं और कभी-कभार ये पतले-पतले आकार के मांस के टुकड़े जैसे लटकते हुए भी दिखाई देते हैं। ये भले ही कैंसरकारी न हो लेकिन ये शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी फैल सकते हैं। बहुत से हेल्थ एक्सपर्ट ये मानते हैं कि 30 की उम्र के बाद ये समस्या आम हो जाती है और महिलाओं के शरीर को ज्यादा प्रभावित करती है और उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इन्हें हटाने का तरीका क्या है? आपको बता दें कि कुछ नैचुरल तरीके ऐसे हैं, जो आपकी गर्दन और शरीर के बाकी हिस्सों से मस्सों को हटाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिना किसी सर्जरी के इन मस्सों को हटाने का आसान तरीका।
ये तेल स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के काम आता है, जिसमें स्किन पर लगे मस्से भी शामिल हैं। अगर आपको मस्से हटानेके लिए इस तेल का इस्तेमाल करना है तो आप सबसे पहले रुई के एक टुकड़े को तेल में डुबोएं और जहां पर मस्से हैं, उस जगह पर लगाकर बैंडेज लगा लें। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और दिन में 3 बार तक ऐसा करें। एक सप्ताह के भीतर ये मस्से अपने आप निकल जाएंगे।
स्किन के लिए एप्पल साइडर विनेगर काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये आपकी शरीर के किसी भी हिस्से पर मौजूद मस्से को नैचुरली हटाने का काम करता है। आप एक रुई के टुकड़े को विनेगर में डालकर मस्से वाली जगह बैंडेज से 10 से 15 मिनट लगाकर रखें। दिन में तीन बार तक ये नुस्खा आपको मस्सों से निजात दिलाएगा।
जी हां, आयोडिन लेकिन खाने वाला नहीं बल्कि लिक्विड आयोडिन भी स्किन पर मौजूद मस्सों को निकालने का एक रामबाण प्राकृतिक तरीका है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आप नारियल तेलको रुई पर लगाएं और उसको आयोडिन में डुबोएं और बैंडेज से मस्से वाली जगह पर लगा लें। जब तक ये सूखे नहीं तब तक इसे हटाएं नहीं।
अगर आपको ये परेशानियां हों तो इन नुस्खों को आजमाने से बचेंः
1-आंख के आस-पास मौजूद मस्सों पर
2-जननांग या फिर गुप्तांग वाली जगह पर
3-आकार में बड़े मस्सों पर इन नुस्खों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें
4-इन मस्सों में दर्द या फिर खून आने के दौरान बिल्कुल भी ये नुस्खे न आजमाएं