... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : October 17, 2020 5:01 PM IST
मौसम बदलते ही हाथ-पैरों की उंगलियों में आ गई सूजन? इन 3 आसान घरेलू नुस्खों से दूर करें पैरों और हाथ पर चढ़ी सूजन
बहुत से लोग मौसम के बदलते ही यानी की ठंड का मौसम आते ही ये सोचने लगते हैं कि आप वक्त आ गया है हाथ और पैर की उंगलियां सूजने का। सभी लोगों को पता है कि सर्दी का मौसम आते ही कई प्रकार की शारीरिक समस्या शुरू होने लगती है इस मौसम में त्वचा संबंधी समस्या का सामना लगभग हर व्यक्ति को करना ही पड़ता है। इन्हीं समस्या में से एक समस्या है हाथ- पैरों की उंगलियों में सूजन आना। कुछ लोगों की उंगलियां सर्दी की शुरुआत होते ही सूज जाती हैं तो कुछ की सूजन जनवरी-फरवरी के महीने में बढ़ जाती है, जिसके कारण जूते या फिर दस्ताने पहनना तक मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही तेज दर्द आपकी चीख तक निकाल सकता है। इसलिए समय रहते इस समस्या का सही समय आपको दर्द और परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपको इस समस्या से राहत प्रदान करने में मदद कर सकते हैं ।
फिटकरी से आप सभी भलीभांति परिचित होंगे। फिटकरी न केवल कटे पर काम आती है बल्कि इसमें त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने वाले गुण भी मौजूद होते हैं। जी हां, फिटकरी में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा संक्रमण को बहुत तेजी से ठीक करने का काम करते हैं। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपकोः

प्याज का रस यूं तो बहुत कामों में प्रयोग किया जाता है लेकिन इसमें ऐसे बहुत से गुण पाए जाते हैं, जो आपके हाथ और पैर की उंगलियों पर चढ़ी सूजन की समस्या को दूर करने में बहुत कारगर होते है। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपकोः
हल्दी को आप उसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानते ही होंगे और जैतून का तेल अपने मालिश के गुणों के लिए लोकप्रिय है। आप इस नुस्खे की मदद से अपने हाथ-पैर की उंगलियों पर चढ़ी सूजन को दूर कर सकते हैं। इस नुस्खे को करने के लिए आपकोः