नसों में चिपके पीले लसलसे पदार्थ को निकाले फेंकेगी ये 3 हर्बल टी, हार्ट डिजीज का खतरा भी होगा कम

Herbal Teas for Bad Cholesterol :  शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। इसे घर पर तैयार करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 30, 2024 9:16 AM IST

Herbal Teas for Bad Cholesterol : क्या आपको अक्सर थकान, बेचैनी और सांस फूलने जैसी समस्या अनुभव होती है? अगर हां, तो इसके पीछे खराब कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के बढ़ते स्तर की वजह से शरीर में इस तरह के लक्षण दिखते हैं, जो हार्ट अटैक या फिर हार्ट डिजीज को जन्म दे सकते हैं। हालांकि, बेहतर लाइफस्टाइल, संतुलित आहार और नियमित एक्साइज करके आप खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। हेल्दी आहार की लिस्ट में कुछ हर्बल टी शामिल हैं। इन हर्बल टी को अगर आप अपने आहार में जोड़ते हैं, तो इससे काफी हद तक खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कौन सा हर्बल टी पिएं?

कोलेस्ट्रॉल घटाए गुड़हल के फूलों की चाय

गुड़हल के फूलों से बनी चाय का सेवन करने से हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। इसमें एंथोसायनिन और अन्य तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कम करने में भी प्रभावी हो सकता है। इस चाय को तैयार करने के लिए 2 से 3 फूलों को 1 कप पानी में उबाल लें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे छानकर थोड़ा सा शहद डालकर पिएं।

खराब कोलेस्ट्रॉल कम करे लहसुन की चाय

लहसुन का इस्तेमाल लंबे समय से हार्ट हेल्थ को सुधारने में किया जा रहा है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की क्षमता रखता है। लहसुन की चाय लहसुन में मौजूद एलिसिन जैसे एक्टिव यौगिक आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर सकता है। इस चाय को तैयार करने के लिए कुचले हुए लहसुन को 1 कप पानी में डालकर करीब 5-10 मिनटों के लिए उबाल लें। इसके बाद इसमें नींबू के रस को मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करे हल्दी की चाय

हल्दी की चाय का सेवन करने से आप अपने शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने में मदद कर सकता है।  इस चाय को बनाने के लिए 1 चम्मच हल्दी पाउडर को गर्म पानी या दूध में मिक्स करके पिएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

Also Read : कम उम्र के लोगों में हो रहे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट्स ने बताई ये खास बातें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source