
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 11, 2021 11:13 PM IST
Lungs are the essential breathing organ of our body. We all know that breathing is necessary for survival, and healthy lungs are vital for breathing. But, do you take adequate care of your lungs? If yes, you are halfway there to a healthy, long life. So, let us learn some tips and tricks to keep our lungs healthy.
Natural Ways for Healthy Lungs: कोरोनावायरस की दूसरी लहर (Corona second wave) में यह घातक वायरस ज्यादातर लोगों के फेफड़ों पर अटैक कर रहा है। इससे फेफड़ों (Lungs) में गंभीर रूप से संक्रमण होने की संभावन बढ़ रही है। लोग कोविड निमोनिया के भी शिकार हो रहे हैं। सीने में दर्द, सांस फूलना, सांस लेने में तकलीफ महसूस करने की समस्या हो रही है। फेफड़ा एक ऐसा अंग है, जो बिना थके काम करता रहता है। कोरोना के अलावा, भी बढ़ते प्रदूषण से फेफड़ों को नुकसान होता है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनके लंग्स भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। धीरे-धीरे फेफड़े अस्वस्थ हो जाते हैं और अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में फेफड़ों को मजबूत (Natural ways for healthy lungs) रखना इन दिनों सबसे अधिक जरूरी होता जा रहा है। इससे आपके फेफड़े जल्दी कोरोना से प्रभावित (Tips for Healthy Lungs) नहीं होंगे।
1 फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। यह सांस लेने की क्षमता को भी सुधारते हैं। यह एक बेहद ही आसान तरीका है लंग्स को हेल्दी और मजबूत बनाने का। योग के जरिए भी आप फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।
2 कुछ ऐसी शारीरिक एक्टिविटीज करें जो फेफड़ों में जान (natural ways for healthy lungs in hindi) डालते हैं। उन्हें मजबूत बनाते हैं, साथ ही शरीर के अन्य अंग भी स्वस्थ होते हैं। स्विमिंग, जॉगिंग, ट्रेकिंग करने से ब्रीदिंग में सुधार होता है।
3 पानी पीने से शरीर की कई समस्याओं का इलाज होता है। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, जिसके बदले में आपके फेफड़े हाइड्रेटेड रहते हैं।
4 आप कच्चा प्याज, लहसुन की कुछ कलियों का सेवन करें। ये प्राकृतिक खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ ही फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले इंफेक्शंस से भी लड़ते हैं।
5 फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए शिमला मिर्च का सेवन (Diet for healthy lungs) करें। इसमें मौजूद स्पाइसी तत्व ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं, साथ ही इंफेक्शन होने की संभावनाओं को भी दूर करते हैं।
6 मैग्नीशियम से भरपूर नट्स, सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। ये फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं साथ ही लंग्स अपना कार्य सही तरीके से कर पाते हैं।
7 खट्टे फलों का सेवन प्रतिदिन करें। नींबू, संतरा के अलावा वे फल खाएं जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इससे फेफड़े ऑक्सीजन को सही तरीके से पूरे शरीर में पहुंचा पाते हैं।
8 कद्दू का सेवन करें। यह फेफड़ों की बीमारियों के होने के जोखिम को कम करता है। कद्दू में भी विटामिन सी होता है। साथ ही गाजर का सेवन करने से भी आप कई तरह के रोगों से बचे रह सकते हैं।
9 कोरोना काल में एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि रात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीकर (Home remedies for healthy lungs) ही सोएं। इससे ना सिर्फ सर्दी-जुकाम, खांसी से राहत मिलता है, बल्कि फेफड़ों के रोगों से भी बचाव होता है। संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
10 खांसी में अदरक का सेवन करने से आराम मिलता है। ठीक उसी तरह अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व फेफड़ों में जमा धूल-गंदगी को बाहर निकालता है। इसे आप कच्चा खाएं या फिर सब्जी में डालकर सेवन करें।
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं क्या नहीं? जानिए फायदेमंद और हानिकारक फूड