... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 25, 2020 3:16 PM IST
दिन में 1, 2 या 5 बार पीते हैं चाय? अगर कोशिश के बाद भी नहीं छूट रही चाय तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, होगा गजब का फायदा
Chai Chodne Ke Nuskha: सुबह उठने के बाद चाय पीना हममें से ज्यादातर लोगों की आदत होती है और बहुत से लोग सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को चाय पीने की आदत तो इतनी ज्यादा होती है कि वे दिन में 4 से 6 बार तक चाय पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय पीना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस बात को आपके लिए जानना जरूरी है कि दिन में 1 से 2 चाय आपके लिए ठीक है लेकिन ज्यादा चाय हमारे लिए सिर्फ नुकसान ही कर रही है।
क्या आप जानते हैं कि चाय का उत्पादन हमारे देश में अंग्रेजों के आने के बाद ही हुआ है। ऐसा बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि चाय का उपयोग एक प्रकार की मेडिसिन के रूप में किया जाता है खासकर उन लोगों के लिए, जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है। हालांकि जिनका ब्लड प्रेशर सामान्य या हाई रहता है उनके लिए चाय काफी नुकसानदेह साबित होती है। भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों में रहने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है इसलिए उन्हें चाय पीने की आदत पड़ जाती है।
इन देशों के अलावा एशियाई देशों में रहने वाले लोगों को ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है या फिर आप बीपी की दवाईयां ले रहे हैं तो जितना हो सके आपको उतना चाय से परहेज करना चाहिए। दरअसल भारत में रहने वाले लोगों की बॉडी का पीएच स्तर काफी अधिक होता है इसलिए चाय और कॉफी जैसी गर्म चीजों का सेवन उन लोगों को अधिक करना चाहिए जिन्हें ठंड अधिक लगती हो। जिन लोगों को गर्मी अधिक लगती है उन्हें चाय का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।
अगर आप चाय या कॉफी छोड़ने के तरीके की तलाश कर रहे हैं तो आपको अब गूगल करने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको एक तरीका बता रहे हैं, जिससे आप चाय पी कर होने वाले नुकसान की आसानी से भरपाई कर सकते हैं। और साथ ही आप चाय पीने की अपनी लत भी छोड़ सकते हैं। चाय पीकर अक्सर लोगों के पेट में एसिडिटी की समस्या हो जाती है, जिसके लिए आप अर्जुन की छाल का पाउडर का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं और इस समस्या से आराम पा सकते हैं।
जिन लोगों को चाय छोड़नी है उनके लिए सबसे अच्छी दवा है अर्जुन की छाल, जो कहीं भी मिल जाती है साथ ही ये चिकित्सा केन्द्रों पर भी मिलती है। आप इस छाल को कहीं से भी लेकर उसका काढ़ा बना सकते हैं। काढ़ा बनाने के लिए आप इसे पानी में डालकर उबाल लीजिए। आप चाहें तो उसमें थोड़ा शक्कर भी मिला सकते हैं। इसका स्वाद आपको बिल्कुल चाय जैसा ही लगेगा और इसका रंग भी चाय जैसा ही होगा। अगर आप इसमें दूध डालना चाहते हैं तो इसमें दूध भी डाल सकते हैं। आप इसमें गुड डालकर लगातार 15 से 20 दिन तक पिएं। नियमित रूप से इसे पीने पर आप जल्द ही चाय छोड़ देंगे। इस पेय का नियमित सेवन आपकी एसिडिटी को कम कर देगा और आपके ब्लड को एल्केलाइन भी कर देगा।