Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अक्सर बहुत लोगों को खाना खाने के बाद तुरंत पेट में दर्द और शौच जाने की दिक्कत होती है। कुछ लोग लंच के वक्त ये परेशानी महसूस करते हैं तो कुछ लोग रात को सोने से पहले पेट पकड़कर सोने की कोशिश करते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है खराब खान-पान, जो कि उन्हें बीमार बनाने का काम करता है। दरअसल जब आप कुछ ऐसी-वैसी चीजों का सेवन करते हैं, जो मैदे, तेज मिर्च, मसालेदार या फिर अनहेल्दी होती हैं तो आपका पाचन तंत्र उन्हें सही तरीके से नहीं पचा पाता है और आप पेट दर्द का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको लंच के बाद पेट दर्द उठता है ये तो ये आपके लिए ज्यादा परेशानी भरा हो सकता है क्योंकि आपके लिए अपने काम को निपटाना मुश्किल हो सकता है। अगर आप हमेशा इस परेशानी का शिकार होते हैं तो हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इस परेशानी को तुरंत हल करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कौन सा है ये नुस्खा।
खाना खाने के बाद पेट दर्द की परेशानी से बचने के लिए आप अपनी रसोई में मौजूद हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी रसोई में मौजूद हींग न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बिगाड़ने का काम करती है बल्कि आपको कई परेशानियों से भी बचाने में मदद कररती है। इन्हीं कुछ परेशानियों में से एक है पेट दर्द। जी हां, अगर आपको खाना खाने के बाद अक्सर पेट दर्दरहता है तो आप हींग की मदद से आराम पा सकते हैं। हींग आपके पाचन तंत्र की पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करती है, जिसकी मदद से पेट दर्द और कब्ज की परेशानी में आराम मिलता है। आइए जानते हैं पेट दर्द में कैसे करें हींग का सेवन।
जिस तरह वजन कम करने के लिए आप ग्रीन टी या फिर हर्बल टी का सेवन करते हैं ठीक उसी तरह अगर खाना खाने के बाद आपका पेट दर्द नहीं जा रहा है तो आप हींग की चाय का सेवन कर सकते हैं। दोपहर या फिर रात के वक्त पेट में उठे दर्द को कम करने के लिए आप हींग की चाय का सेवन करें, जिसकी मदद से आपको पेट फूलने और पेट में गैस बनने की परेशानी को कम करने में मदद मिलेगी।
हींग की चाय बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगीः
1-एक कप पानी गर्म लें
2-उसमें एक चुटकी हींग डालें
3-इसके साथ ही आप इसमें अदरक पाउडर और काला नमक मिला लें
4-हल्की गुनगुनी ही पिएं
अगर आपको दोपहर के वक्त खाना खेने के बाद पेट में दर्द या फिर गैस की शिकायत होती है तो आप अपने पास रखी हींग को गर्म पानी में घोल कर पी जाएं। ऐसा करने से आपका पाचन तो दुरुस्त होगा ही साथ ही आपको कब्ज और गैस की परेशानी भी खत्म होगी।
अगर आप चाय नहीं पीना चाहते हैं या फिर आपके पास गर्म पानी नहीं है तो आप हींग और अदरक का सेवन भी कर सकते हैं, जो कि आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद है। इन दोनों में मौजूद गुण आपकी पाचन संबंधी परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं और पेट दर्द में भी आराम पहुंचाते हैं। बता दें कि हींग का सेवन आपके पेट और कमर पर चढ़ी चर्बी को भी दूर करने में मदद करता है।