
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 15, 2019 10:40 AM IST
परिवार को खुश रखने के उपाय। © Shutterstock.
आज मानसिक रूप से हेल्दी रहने के लिए परिवार में खुशी का होना बहुत महत्व रखता है। सारा दिन जब आप काम के तनाव से बाहर निकलकर घर लौटते हैं, तो अपने घर में खुशियों के दो पल बिताना चाहते हैं। आज अधिकतर लोग अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। इससे एक-दूसरे के प्रति नाराजगी, गुस्सा बढ़ने लगा है। एक हंसता-खेलता परिवार तभी बनता है, जब परिवार के सभी सदस्य खुश हों। किसी एक व्यक्ति के तनाव में रहने से परिवार की खुशियां कम होने लगती हैं। ऐसे में यह एक बड़ा प्रश्न है कि कैसे परिवार को खुश रखा जाए ? आप कुछ टिप्स को अपना कर अपने परिवार को खुश रखने में मदद कर सकते हैं...
एक-दूसरे को प्यार करें। एक-दूसरे के साथ मस्ती करें। खुश रहें। आपस में चुटकुले सुनाएं। गप्पे मारें, हंसे और हंसाएं। आपके साथ ही आपके पूरे परिवार का स्वास्थ ठीक रहेगा और खुशियों से घर खिल उठेगा।
अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 2019 : जानें, क्यों है एकल परिवार से अधिक बेहतर संयुक्त परिवार
अपनी सभी बातों को एक-दूसरे से शेयर करें फिर चाहे वह खुशी वाली बातें हों, बदमाशी वाली हों या दुख वाली। परिवार में कुछ पर्सनल नहीं होता, इसलिए पर्सनल बातें भी शेयर कर सकते हैं।
इससे प्यार बढ़ता है। आजकल हर घर की यह आदत हो गई है कि कोई डाइनिंग रूम में खाता है, तो कोई बेड रूम या ड्रॉइंग रूम में टीवी देखते हुए खाना खाता है। साथ में एक साथ बैठकर खाने से एक-दूसरे से बातें करने का मौका मिलता है। एक-दूसरे का हाल जानने-समझने का मौका मिलता है।
बच्चे आपस में खेलें। दादा-दादी, पोता-पोती के साथ खेलें। यह दोनों के लिए ही जरूरी है। दूसरे बड़े भी बच्चों के साथ खेल सकते हैं। मोबाइल पर बच्चों को दिन रात रहने की बजाय उन्हें आपस में एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक और खेलने के महत्व को समझाएं।
विश्व परिवार दिवस 2019 : तनाव मुक्त और स्वस्थ होते हैं परिवार में रहने वाले लोग
ऑफिस, दोस्त जरूरी हैं, पर परिवार को प्राथमिकता देना उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। परिवार के साथ समय गुजारें। घूमने जाने की योजना बनाएं।
ऐसा करने से बच्चे बिजी रहेंगे और उन्हें गलत हरकतों या बदमाशी के लिए समय नहीं मिलेगा। बढ़ते बच्चों को घर में पूजा-पाठ से लेकर दूसरे ईवेंट जैसे कि शादी तक के कार्यक्रमों में भागीदार बनाएं। आस पड़ोस में हो रहे ईवेंट में भी उसे मदद करने के लिए और भागीदार होने के लिए प्रेरित करें। इससे वह जिंदगी में जीने की कला सीखेगा, जो आगे जाकर उसे नौकरी या काम मिलने में मददगार होगी।
सगे भाई-बहन से ही प्यार करना काफी नहीं है। यदि आपके घर में आपका कोई कजिन भाई-बहन साथ रहता है, तो उससे भी उतना ही प्यार करें जैसे अपने भाई या बहन से करते हैं। सभी भाई-बहन फिर चाहे वो सगे, चचेरे, ममेरे, फुफेरे हों, प्यार से रहें। फिर देखें कैसे आपकी जिंदगी सुखी रहेगी।
धीमी आवाज में बात करें। बड़े-छोटे की मर्यादा का पालन करें। लड़ें नहीं, खासकर बच्चों के सामने। प्यार से रहें, नम्र रहें। समय व स्थिति के अनुसार, अगर झुकना पड़े तो झुक जाएं। समझौता कर लें। परिवार के हित में सब जायज है।
विश्व परिवार दिवस 2019ः पांच वो कारण जिसकी वजह से भारत में अरेंज मैरिज सफल है