
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 18, 2019 4:22 PM IST
एचआईवी से संबंधित कुछ मिथकों को जरूर जान लें। © Shutterstock.
आज है ''वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे''। एचआईवी को लेकर आज भी दुनिया में कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को छूने से ही एड्स हो सकता है। हकीकत में ऐसा नहीं होता। आज के दिन वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है ताकि लोगों को इस बीमारी के प्रति सचेत, सतर्क और जागरूक किया जा सके। साथ ही इन भ्रांतियों को सच न मानने की भी सलाह दी जाती है। जानें इस अवसर पर एचआईवी एड्स से संबंधित कुछ मिथकों के बारे में...
वर्ल्ड एड्स वैक्सीन डे 2019 : क्या है एचआईवी एड्स और इसके लक्षण, कारण और उपचार
1 एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने पर आप भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। यह पूरी तरह से सच है। हालांकि, कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि एचआईवी वायरस अलग तरीकों से फैलता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है।
2 लोगों का यह भी मानना है कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को किस करने से यह फैल सकता है। आपकी गलतफहमी है। किस करने से यह बीमारी नहीं फैलता है। हां, ये बीमारी सेक्चुअल ट्रांसमिशन से जरूर फैलती है।
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 2019ः क्या मच्छरों के काटने से हो सकता है एचआईवी-एड्स
3 एचआईवी पॉजिटीव व्यक्ति को छूने से भी एचआईवी वायरस नहीं फैलता है। एचआईवी वायरस छूने से फैलने के लिए शरीर में वो एक्टिव नहीं रहता है। ये बात ध्यान में रखें कि एचआईवी होने वाले व्यक्ति से हाथ मिलाने या छूने से एचआईवी का वायरस नहीं फैलता है। आप बेहिचक उनसे गले मिल सकते हैं। हाथ मिला सकते हैं। उनके साथ उठ-बैठ सकते हैं।
4 कुछ लोगों का यह भी मानना है कि मच्छर अगर एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को काटकर फिर हेल्दी व्यक्ति को काट ले, तो स्वस्थ व्यक्ति को एचआईवी हो सकता है। ऐसा नहीं है। मच्छर, चींटी या कोई भी कीड़े के काटने से एचआईवी नहीं फैलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मच्छरों के काटने से किसी भी व्यक्ति को एचआईवी इसलिए नहीं हो सकता, क्योंकि मच्छर के भीतर हर तरह के वायरस सरवाइव नहीं कर पाते हैं।
5 किस करने से यह बीमारी नहीं फैलती लेकिन जिसे आप किस कर रहे हैं, उसे माउथ अल्सर है, तो ये बीमारी आपको भी हो सकती है।
विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 2019ः एड्स वैक्सीन में गाय की एंटीबॉडीज का प्रयोग
6 एचआईवी व्यक्ति के कपड़े, छुरी, कांटा-चम्मच शेयर करने से नहीं फैलता है। ये लोगों का सबसे बड़ा मिथक है। एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति का बाथरूम या टॉयलेट इस्तेमाल करने से भी आपको यह रोग नहीं हो सकता है। एचआईवी वायरस ब्लड, लार और शरीर के फ्लुइड जैसे सिमेन से फैलता है।