नई एचआईवी थेरेपी की दवा मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सक्षम

यह दवा बीमारी को फैलने से रोक लगाएगी और एचआईवी संक्रमण के शिकार व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगी।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 16, 2018 6:18 PM IST

एचआईवी से एड्स की बीमारी होने के बाद इंसान लगभग मौत के नजदीक होता है। वैज्ञानिक लगातार इस खोज में लगे रहते हैं कि जो बीमारियां लाइलाज है उनका इलाज कैसे संभव बनाया जाय। हाल ही मेें एचआईवी से छुटकारा दिलाने वाली दवा की खोज करने का दावा किया गया है। खोजकर्ताओं का दावा है कि यह दवा बीमारी को फैलने से रोक लगाएगी और एचआईवी संक्रमण के शिकार व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगी।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस शोध के अनुसार यह दवा उन लोगों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण हैं जिन्होंने उम्मीद छोड़ दी है। इस दवा का उपयोग पहले चरण में भी किया जा सकता है। पूर्व में जो दवाएं उपलब्ध हैं उनका कभी-कभी मरीज पर उल्टा असर पड़ जाता है और मरीज की हालत और बिगड़ जाती है।

हमेशा बने रहना है जवां तो डायट में शामिल करें यह अद्भूत चीज।

शोधकर्ताओं ने जो दवा बनाई है उसका नाम इबालिजुमब रखा है। अपने शोध में शोधकर्ताओ नें अपने शोध में मरीजों के नस के माध्यम से एक सप्ताह तक इबालिजुमब की खुराक दी। इस दौरान होने वाले परिवर्तनों को नोट किया गया। यह दवा सामान्य इलाज के साथ में ही दी गयी।

‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’, जानें क्या है बदलाव।

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि मरीजों को इबालिजुमब की दवा देने के बाद 83 प्रतिशत मरीजों में बुखार का लेवल कम हुआ। शोध के शुरुआत में जितना बुखार देखा गया वह 25 सप्ताह के बाद बहुत कम हो गया था। शोधकर्ताओं नें यह भी पाया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली सीडी4 टी कोशिकाओं में भी इजाफा हुअा है।

“वियाग्रा” जैसा ही असर करती है यह अनोखी चीज, डेली डायट में करें शामिल।

शोधकर्ताओं के अनुसार इस दवा का अन्य दवाओं के साथ उपयोग किया जा सकता है। इस दवा का अन्य दवाओं के साथ कोई साइड-इफेक्ट नहीं देखा गया है। इस दवा को लेने के लिए दो सप्ताह का अंतर रखना होता है। इस दवा का असर ओरल ली जाने वाली दवाओं के असर से ज्यादा दिनों तक रहता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.