क्या अदरक खाने से HIV/AIDS के मरीज़ों को vomiting से राहत मिल सकती है?

बार-बार उल्टी होने से एचआईवी (HIV) पॉजिटिव मरीज़ों के लिए दवाएं खाना मुश्किल हो सकता है,

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 5, 2017 4:40 PM IST

एचआईवी से संक्रमित होने के 2-4 सप्ताह के भीतर, धीरे-धीरे संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर लक्षण दिखाई पड़ने लगते हैं। कुछ शुरुआती लक्षणों में वेट लॉस, अल्सर, सूजन लिम्फ नोड्स और सिरदर्द शामिल हैं। लक्षणों के इस ढेर में जठरांत्र से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं जैसे डायरिया, मतली और उल्टी, जो एचआईवी / एड्स रोगियों में बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने का काम करती हैं। उल्टी, विशेष रूप से, मरीज़ की सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। समस्याओं से बचा नहीं जा सकता, खासकर अगर मतली और उल्टी अक्सर होती है। रोगियों में निरंतर मतली और उल्टी का कारण ज्यादातर दवाओं के कारण होता है। एंटीरेट्रोवाइरल दवाएं इन गैस्ट्रिक परेशानियों का एक प्रमुख कारण मानी जाती हैं। इसके अलावा, वायरल लोड, संक्रमण और शरीर में सूजन भी रोगी को बीमार बनाने का काम करती हैं।

अदरक एचआईवी/ एड्स रोगियों की मदद कैसे कर सकता है?

अदरक एक शक्तिशाली एंटी-एमेटिक है, जो मतली और उल्टी को रोकने में मदद करता है। सदियों से, अदरक का उपयोग जठरांत्र संबंधी विभिन्न समस्याओं से राहत के लिए किया जाता है। अक्सर गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिन्हें प्रेगनेंसी में बहुत ज़्यादा उल्टी होती है।

एचआईवी/एड्स के मरीज़, जो मतली और उल्टी के कारण अपनी दवा खाने में भी तकलीफ महसूस करते हैं, अदरक से उन्हें थोड़ी राहत मिल सकती है। ड्रग सेफ्टी पर एक्सपर्ट ओपिनियन में 2014 में प्रकाशित एक स्टडी में साबित करता है कि अदरक सचमुच में एचआईवी/एड्स रोगियों में एंटीरिट्रोवाइरल-प्रेरित उल्टी को कम करने में मदद कर सकते हैं। 2 साल तक चले इस अध्ययन में, 102 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को अदरक दिया गया और देखा गया कि उनके उपचार के दौरान उनकी मतली की समस्या कम हो गयी।

अदरक के अलावा, कई अन्य जड़ी-बूटियां भी हैं जो मतली से राहत दिला सकती हैं। एंटीरिट्रोवाइरल-समस्याओं का मुकाबला करने के लिए मरीज़ पेपरमिंट, लौंग और नींबू से बनी चीज़ें खा सकते हैं।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.

संदर्भ: Dabaghzadeh, F., Khalili, H., Dashti-Khavidaki, S., Abbasian, L., & Moeinifard, A. (2014). Ginger for prevention of antiretroviral-induced nausea and vomiting: a randomized clinical trial. Expert opinion on drug safety13(7), 859-866.

Chubineh, S., & McGowan, J. (2008). Nausea and vomiting in HIV: a symptom review. International journal of STD & AIDS19(11), 723-728.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source