
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 7:57 PM IST
बहेड़ा भारत में पाई जाने वाली सबसे खास जड़ी-बूटियों में से एक है, जिसमें अनेक कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। बहेड़ा को आंवला और हरड़ के साथ मिलाकर त्रिफला चूर्ण बनाया जाता है, जिसे एक प्रचलित औषधि के रूप में जाना जाता है। प्राचीन काल से ही आयुर्वेद में बहेड़ा का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। बहेड़ा का संस्कृत नाम बिभीतक और अंग्रेजी नाम टर्मिनेलिया बेल्लिरिका (Terminalia bellirica) है। आजकल मार्केट में बहेड़ा व उसका चूर्ण आसानी से मिल जाता है।
बहेड़ा में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक लाभ पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभों में निम्न शामिल हैं -
बहेड़ा में ऐसे कई खास तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। जिन लोगों को अपच की समस्या रहती है वे बहेड़ा का सेवन कर सकते हैं। त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से भी पाचन क्रिया में सुधार किया जा सकता है।
बहेड़ा में कई ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो गंभीर दस्त की समस्या को रोकने में भी काफी प्रभावी हो सकते हैं। जिन लोगों को हल्के दस्त हो रहे हैं, वे बहेड़ा के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
बहेड़ा शरीर के लिए एक एंटी-डायबिटीज एजेंट के रूप में भी काम करता है। इसमें मौजूद कुछ तत्व इंसुलिन उत्पादन क्रिया को उत्तेजित कर देते हैं, जिससे रक्त में शर्करा का स्तर सामान्य से कम होने लगता है।
बहेड़ा में कई ऐसे सक्रिय एजेंट मौजूद होते हैं, जो हृदय रोगों को विकसित होने से रोकते हैं। कुछ लोगों में बहेड़ा का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होने लगता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ने लगता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है।
हालांकि, बहेड़ा से मिलने वाले उपरोक्त स्वास्थ्य लाभ कुछ अध्ययनों व प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति के शरीर पर इसका प्रभाव अलग हो सकता है।
यदि एक दवा के रूप में बहेड़ा का इस्तेमाल किया जाए तो इससे आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, कुछ लोगों को बहेड़ा के इस्तेमाल से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं -
गर्भवती महिलाओं या अन्य किसी रोग से ग्रसित व्यक्ति को बहेड़ा से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
बहेड़ा का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको बहेड़ा का इस्तेमाल कितनी मात्रा में और किस प्रकार से करना चाहिए इस बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें।