Tamarind Benefits and Uses- इमली के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

इमली (Tamarind) के फायदे व नुकसान- इमली में कई अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनकी मदद से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 13, 2022 9:30 PM IST

इमली एक अत्यधिक खट्टा खाद्य पदार्थ है और इसमें अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण होने के कारण इसका इस्तेमाल एक औषधी के रूप में भी किया जाता है। इमली का इस्तेमाल प्रमुख रूप से व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है और साथ ही इससे कुछ चटपटे पेय पदार्थ भी बनाए जाते हैं। हालांकि,कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में इसकी मदद से अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाता है। साथ ही घर पर ही कई बीमारियों का इलाज करने के लिए इसका इस्तेमाल एक घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है। आजकल मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जिन्हें बनाने के लिए इमली को एक प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद स्वास्थ्यवर्धक गुणों को लेकर पिछले कुछ दशकों में इसकी मांग काफी बढ़ी है और ऑनलाइन व ऑफलाइन मार्केट में यह आसानी से मिल जाती है।

इमली के फायदे (Benefits of Tamarind)

इमली को इसके स्वाद के साथ-साथ उसमें मौजूद स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए भी जाना जाता है, जिससे प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभ कुछ इस प्रकार हैं -

1. पेट संबंधी रोगों का इलाज करे इमली

कुछ प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के अनुसार पेट संबंधी समस्याओं के लिए इमली एक रामबाण की तरह काम करती है। जिन लोगों के पेट में दर्द, अपच, दस्त, कब्ज या अन्य कोई समस्या है, उनके लिए इमली काफी लाभदायक हो सकती है।

2. इमली से रखें बालों को स्वस्थ

इमली का सही मात्रा में सेवन करना बालों के लिए भी लाभदायक होता है। इससे बाल न केवल झड़ना बंद होते हैं, साथ ही साथ घने व काले भी रहते हैं।

3. खून की कमी को पूरा करने में कारगर है इमली

इमली को आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है। जिन लोगों को आयरन की कमी या एनीमिया जैसी समस्याएं हैं उनके लिए इमली लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

4. इमली है आंखों के लिए लाभदायक

इमली का उचित मात्रा में सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है और साथ ही आंख संबंधी अन्य समस्याएं होने का खतरा भी कम हो जाता है। जिन लोगों को आंखों में सूजन की समस्या है उनके लिए इमली लाभदायक हो सकती है।

हालांकि, इमली से प्राप्त होने वाले उपरोक्त स्वास्थ्य लाभ आमतौर पर कुछ अध्ययनों व प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति के शरीर में इसका प्रभाव अलग हो सकता है।

इमली के नुकसान (Side effects of Tamarind)

दवा के रूप में और उचित मात्रा में इमली का सेवन करना आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहता है। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से निम्न स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं -

  • गले में दर्द होना
  • जीभ पर छाले हो जाना
  • दांत खट्टे हो जाना
  • पेट में दर्द
  • सीने में जलन
  • एलर्जी

गर्भवती महिलाओं व अन्य किसी क्रोनिक रोग से ग्रस्त लोगों को इमली का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

इमली का उपयोग कैसे करें (How to use Tamarind)

इमली का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

  • खाद्य या पेय पदार्थों में डालकर
  • इसके पाउडर को गुनगुने पानी के साथ
  • पानी में घोलकर
  • इसका लेप त्वचा पर लगाकर

हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किस प्रकार इमली का इस्तेमाल करना चाहिए, इस बारे में सटीक जानकारी लेने के लिए किसी अच्छे डाईटीशियन से बात करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source