
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 4:26 PM IST
सेना पत्ती का पौधा पीले रंग के सुंदर फूलों वाला एक विशेष पौधा होता है, जिसमें अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। हजारों सालों से ही सेना के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। सेना को सनाय के नाम से भी जाना जाता है और इसे एक घरेलू उपचार के रूप में भी जाना जाता है। आजकल ऐसे कई हर्बल उत्पाद मार्केट में मौजूद हैं, जिनमें सनाय के पत्तों का इस्तेमाल एक सामग्री के रूप में किया जाता है। इसके अलावा आजकल मार्केट में सेना के सूखे पत्ते और उनका चूर्ण भी आसानी से मिल जाता है।
सेना के पत्तों में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनके इस्तेमाल से मिलने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में निम्न शामिल हैं -
सेना के पत्तों व उनमें मौजूद तत्वों पर कुछ अध्ययन किए गए और उनमें पाया गया कि इनमें मौजूद खास प्रकार के सक्रिय तत्व शरीर का वजन घटाने में मदद करते हैं। सेना के पत्तों में मौजूद कुछ तत्वों का इस्तेमाल हर्बल टी में भी किया जाता है।
सेना के पत्तों के रस में खास प्रकार के एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कुछ प्रकार के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोक देते हैं। साथ ही इनकी मदद से त्वचा की सूजन को भी बढ़ने से रोका जा सकता है।
सेना के पत्तों पर किए गए कुछ अध्ययनों में पाया गया कि इसमें मौजूद कुछ प्रकार के तत्व शरीर में जाकर एक लैक्सेटिव के रूप में काम करते हैं, जिनकी मदद से कब्ज जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। सेना के पत्तों में पाचन क्रिया को तेज करने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं।
सेना के पत्तों की मदद से बालों संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जिन लोगों को बाल झड़ना और बालों में रूखेपन की समस्या है, उनके लिए सेना के पत्तों का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रह सकता है।
यदि एक दवा के रूप में सेना के पत्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ रहता है। हालांकि, सामान्य से अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -
गर्भवती या अन्य रोगों से ग्रसित लोगों को सेना के पत्तों से कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
सेना के पत्तों का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किस प्रकार से सेना के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।