Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Sandalwood Benefits and Uses- चंदन के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

चंदन (Sandalwood) के फायदे व नुकसान- चंदन एक खास आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है।

Sandalwood Benefits and Uses- चंदन के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Written by Mukesh Sharma |Published : February 9, 2022 5:59 PM IST

चंदन बेहद मनमोहक सुगंध वाला पेड़ होता है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसकी लकड़ी से प्राप्त होने वाली खुशबू कई सदियों तक रहती है। चंदन की लकड़ी व पत्तों से अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं और सदियों से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए इसे एक घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे प्राप्त होने वाले स्वास्थ्यवर्धक गुणों को देखते हुए इसकी पहचान एक जड़ी-बूटी की तरह भी की जा सकती है। प्राचीन समय से ही चंदन का इस्तेमाल एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जा रहा है और आज भी मार्केट में आसानी से चंदन व उसके प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं।

चंदन के फायदे (Benefits of Sandalwood)

चंदन की लकड़ी व पत्तों में अनेक स्वास्थ्यवर्धक तत्व पाए जाते हैं, जिसके इस्तेमाल से निम्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

1. त्वचा रोगों को दूर करने में मदद करता है चंदन

Also Read

More News

चंदन में कुछ खास प्रकार के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की सूजन, लालिमा व जलन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं। सोरायसिस, एक्जिमा और एटॉपिक डर्मेटाइटिस जैसी स्थितियों में चंदन का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है।

2. चंदन है पेट के रोगों का इलाज करने में सहायक

चंदन के पत्ते व लकड़ी के रस में खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो पेट के अंदरूनी रोगों का इलाज करने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया कि चंदन की लकड़ी में कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो पेट के अल्सर का इलाज करने में मदद करते हैं।

3. बुखार को कम करने में मदद करता है चंदन

चंदन पर किए गए कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया कि इसमें एंटीपायरेटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर के तापमान को सामान्य स्तर पर लाने में मदद करते हैं। जिन लोगों को हल्का बुखार है उनके लिए चंदन लाभदायक हो सकता है।

4. चंदन की खुशबू करे मानसिक तनाव को कम

चंदन से मनमोहक खुशबू आती है, जिसकी गंध लेकर मस्तिष्क के रसायन स्तरों की असामान्य हलचल में कमी आने लगती है और आपको अच्छा महसूस होने लगता है। आयुर्वेद के अनुसार भी चंदन की खुशबू मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करती है।

हालांकि, चंदन से प्राप्त होने वाले उपरोक्त लाभ आमतौर पर प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों या अध्ययनों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति के शरीर पर इसका प्रभाव अलग हो सकता है।

चंदन के नुकसान (Side effects of Sandalwood)

चंदन में कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो कुछ लोगों के शरीर में जाकर विषाक्त प्रभाव पैदा कर सकते हैं जिससे निम्न लक्षण पैदा हो सकते हैं -

इसके अलावा चंदन की खुशबू कुछ लोगों को सिर में दर्द की समस्या पैदा कर सकती है और वहीं कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।

चंदन का उपयोग कैसे करें (How to use Sandalwood)

चंदन का इस्तेमाल करने के तरीके निम्न हो सकते हैं -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • चंदन के पाउडर का लेप लगा सकते हैं
  • चंदन के पत्तों को पीसकर उसका लेप लगा सकते हैं
  • इसकी खुशबू को अरोमाथेरेपी के रूप में ले सकते हैं
  • चंदन के चूर्ण का इस्तेमाल दूध के साथ किया जा सकता है

हालांकि, यदि आप चंदन का सेवन करने जा रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक बार डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।