Pushkarmool Benefits and Uses- पुष्करमूल के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

पुष्करमूल (Pushkarmool) के फायदे व नुकसान- पुष्करमूल एक खास जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन समय से ही आयुर्वेद में कई दवाएं बनाने के लिए किया जा रहा है। जानें क्या है। जानें पुष्करमूल क्या है, इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 9, 2022 10:58 AM IST

पुष्करमूल एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल आयुर्वेद और सिद्ध जैसी प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणालियों में अनेक रोगों की दवाएं बनाने के लिए किया जाता था। अंग्रेजी में इसे इनुला रेसीमोसा (Inula Racemosa) के नाम से जाना जाता है। पुष्करमूल का इस्तेमाल सिर्फ प्राचीन समय में ही नहीं बल्कि आज भी कई बीमारियों का इलाज करने के लिए एक घरेलू उपाय के रूप में किया जाता है। पुष्करमूल के पीले रंग के फूल आते हैं और फूलों समेत हालांकि, अभी भी बहुत ही कम लोग पुष्करमूल के बारे में जानते हैं और जानकारी की कमी के कारण कई बार हम इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। आज इस लेख में हम आपको मूल से मिलने वाले प्रमुख लाभों के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही आपको यह भी जानकारी देंगे कि इसका कितनी मात्रा में इस्तेमाल किया जाना जाना चाहिए और इससे संभावित रूप से क्या नुकसान हो सकते हैं।

पुष्करमूल के फायदे (Benefits of Pushkarmool)

पुष्करमूल में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक लाभ पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभों में निम्न शामिल हैं -

1. बुखार, खांसी व फ्लू के लक्षणों के लिए पुष्करमूल

बुखार, खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों के लिए पुष्करमूल जड़ी-बूटी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बुखार कम करने व फ्लू के लक्षणों से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं।

2. दांत संबंधी समस्याओं के लिए पुष्करमूल

जिन लोगों को अक्सर दांतों की समस्या रहती है जैसे दांत में दर्द व दांत हिलना आदि उन्हें पुष्करमूल के चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

3. कान के रोगों को लिए पुष्करमूल

कान का दर्द दूर करने के लिए भी पुष्करमूल के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पुष्करमूल के रस की दो बूंदों को कान में डालने से दर्द कम हो जाता है।

4. पेट दर्द में आराम दिलाए पुष्करमूल

पुष्करमूल में पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। पुष्करमूल के सही इस्तेमाल से पेट में दर्द, ऐंठन व पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

पुष्करमूल के नुकसान (Side effects of Pushkarmool)

यदि एक दवा के रूप में पुष्करमूल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे आमतौर पर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, कुछ लोगों को पुष्करमूल के इस्तेमाल से निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं -

  • उल्टी व दस्त होना
  • सीने में जलन व जी मिचलाना
  • पेट में ऐंठन
  • एलर्जी होना
  • सिर चकराना
  • बार-बार खट्टा डकार आना

गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और किसी क्रोनिक बीमारी से ग्रसित लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही पुष्करमूल का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके सेवन से उनकी सेहत गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

पुष्करमूल का उपयोग कैसे करें (How to use Pushkarmool)

पुष्करमूल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

  • पुष्करमूल के पत्तों के पीसकर लेप के रूप में
  • पुष्करमूल के रस का सेवन करके
  • पुष्करमूल का चूर्ण बनाकर
  • पुष्करमूल की जड़ को पानी में उबालकर

हालांकि, आपको पुष्करमूल का इस्तेमाल कितनी मात्रा में और किस प्रकार से करना चाहिए इस बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source