Noni fruit Benefits and Uses- नोनी फल के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

नोनी फल (Noni fruit) के फायदे व नुकसान- नोनी फल अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरा होता है, नोनी के फल व पत्तों की मदद से अनेक समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 4:03 PM IST

नोनी फल मोरिंडा सिट्रिफ़ोलिया (Morinda citrifolia) नामक पेड़ से प्राप्त होने वाला एक खास फल है। इस फल में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं और इसलिए इसकी पहचान एक खास औषधी के रूप में भी की जाती है। इतना ही नहीं नोनी के पेड़ पत्तों और जड़ों में भी अनेक प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं और इनसे कई प्रकार की हर्बल दवाएं भी बनाई जाती हैं। आजकल मार्केट में नोनी फल का रस, पाउडर और इससे बने अन्य कई प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं।

नोनी फल के फायदे (Side effects of Noni fruit)

नोनी फल में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभों प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं -

1. डायबिटीज के लक्षणों को कम करे नोनी फल

नोनी फल में कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर रक्त शर्करा के बढ़े हुए स्तर को कम करने में मदद करने लगते हैं। नोनी पेड़ के पत्तों का सेवन करके भी डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।

2. नोनी फल के सेवन से इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत

नोनी फल व पत्तों में खास प्रकार के एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करते हैं। इसके सेवन से कई प्रकार के रोग व संक्रमण आदि होने के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

3. पाचन क्रिया को तेज करने में प्रभावी है नोनी फल

जिन लोगों को पाचन की समस्या रहती है उनके लिए भी नोनी फल का सेवन लाभदायक हो सकता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज व पेट फूलने जैसी समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं।

4. त्वचा रोगों को दूर रखें नोनी फल

नोनी फल में अनेक प्रकार के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिनकी मदद से त्वचा की सूजन, लालिमा व जलन आदि को ठीक किया जा सकता है। इसके पत्तों में कई तत्व ऐसे पाए जाते हैं, जो एक एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करते हैं। इन पत्तों की मदद से घाव को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

नोनी फल के नुकसान (Side effects of Noni fruit)

नोनी फल का सेवन उचित मात्रा में करना आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहता है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे निम्न साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं -

  • रक्त शर्करा का स्तर कम हो जाना
  • पेट में दर्द
  • सीने में जलन
  • दस्त
  • उल्टी या जी मिचलाना
  • एलर्जी

हालांकि, गर्भवती महिलाओं या अन्य किसी रोग से ग्रसित व्यक्ति को नोनी फल से गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

नोनी फल का उपयोग कैसे करें (How to use Noni fruit)

नोनी फल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

  • नोनी फल का रस निकाल कर उसका सेवन करें
  • इसे फ्रूट सलाद में मिलाकर खाएं
  • पत्तों को पीसकर गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें
  • पत्तों को पीसकर त्वचा पर लेप लगाएं

हालांकि, आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में नोनी फल व पत्तों का इस्तेमाल करना है, इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source