
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 8:31 PM IST
हरड़ को एक शक्तिशाली भारतीय जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल हजारों सालों से आयुर्वेद में अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। इसमें कई शक्तिशाली स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ रोगों का इलाज करते हैं बल्कि उन्हें फिर से रोकने में भी मदद करते हैं। हरड़ के पेड़ से लगने वाला फल जब पक जाता है तो उसे तोड़ कर सुखा लिया जाता है, जो हरड़ बन जाता है। इसे बड़ी हरड़ या हरीतकी भी कहा जाता है। हरड़ स्वाद में कड़वी व हल्की मीठी होती है और आजकल अनेक हर्बल प्रोडक्ट बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मार्केट में हरड़ व उसका पाउडर आसानी से मिल जाता है।
हरड़ में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले लाभों में प्रमुख रूप से निम्न को शामिल किया जाता है -
हरड़ में मोजूद कुछ खास प्रकार के तत्व होते हैं, जो पेट में जाकर एक डाइजेस्टिव एजेंट के रूप में काम करते हैं। हरड़ का सेवन करने से न सिर्फ पाचन में सुधार होता है, आपको पेट संबंधी अन्य बीमारियों का इलाज करने में भी मदद मिलती है।
जिन लोगों को कब्ज है उनके लिए भी हरड़ का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हरड़ शरीर में एक लैक्सेटिव के रूप में काम करती है, जिससे कब्ज का इलाज करने में मदद मिल सकती है। कब्ज का इलाज करने के लिए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
त्वचा संबंधी रोगों का इलाज करने में भी हरड़ का इस्तेमाल काफी लाभदायक हो सकता है। हरड़ में कुछ प्रकार के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा में होने वाली सूजन, लालिमा, जलन व कुछ प्रकार के संक्रमणों का इलाज करने में मदद कर सकती है।
हरड़ में कुछ प्रकार के एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं, जो इंसुलिन प्रोडक्शन प्रक्रिया को उत्तेजित कर देते हैं। इससे रक्त में शर्करा का स्तर धीरे-धीरे सामान्य आ जाता है और डायबिटीज के लक्षण कम हो जाते हैं।
हाालांकि, हरड़ से प्राप्त होने वाले उपरोक्त स्वास्थ्य लाभ आमतौर पर कुछ प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों पर निर्भर करते हैं और हर व्यक्ति के शरीर पर इसका असर अलग हो सकता है।
यदि हरड़ का एक निश्चित मात्रा के अनुसार इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहती है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे निम्न स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं -
हरड़ का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में हरड़ का इस्तेमाल करना चाहिए इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से बात करें।