
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 3:55 PM IST
शहतूत अनेक औषधीय गुणों वाला पेड़ है, जिसके पत्ते, फल और जड़ों का इस्तेमाल कई प्रकार की हर्बल दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही शहतूत का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। शहतूत का पेड़ आकार में काफी बड़ा होता है और इससे प्राप्त होने वाला फल बेहद स्वादिष्ट होता है। शहतूत के पेड़ को अंग्रेजी में मलबेरी ट्री (Mulberry tree) कहा जाता है और आजकल मार्केट में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है
शहतूत में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभों में निम्न शामिल हैं -
शहतूत के फल व पत्तों में कई खास प्रकार के साइटोप्रोटेक्टिव और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो दिमागी हालत में सुधार करते हैं। इसके पत्ते व फलों का सेवन करने से डिप्रेशन, चिंता व तनाव जैसी समस्याएं भी विकसित नहीं हो पाती हैं।
शहतूत के फल को उसके हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव के लिए जाना जाता है, जिसका सेवन करने से रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ने की बजाए कम होने लगता है। शहतूत के पत्तों का सेवन करने से भी डायबिटीज के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
शहतूत के फल व पत्तों में कुछ ऐसे खास तत्व होते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने का काम करते हैं। नियमित रूप से शहतूत के फल को खाने से कब्ज, बदहजमी और पेट फूलना जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
शहतूत वृक्ष के पत्ते, जड़ व फलों का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में विस्तार होता है। नियमित रूप से इसके फल का सेवन करने से कई प्रकार के रोग व संक्रमण आदि होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
हालांकि, शहतूत से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ पूरी तरह से अलग-अलग अध्ययनों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति के शरीर पर इनका प्रभाव अलग हो सकता है।
शहतूत के फल व पत्तों का उचित मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -
हालांकि, गर्भवती महिलाओं व अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को शहतूत का सेवन करने से कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
शहतूत का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में शहतूत का सेवन करना चाहिए इस बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।