Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Lemongrass Benefits and Uses- लेमन ग्रास के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

लेमन ग्रास (Lemongrass) के फायदे व नुकसान- नींबू घास एक खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल अनेक स्वास्थ्य समस्याओं की दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। लेमन ग्रास का इस्तेमाल भारत में कई व्यंजन बनाने के लिए भी किया जाता है।

Lemongrass Benefits and Uses- लेमन ग्रास के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 19, 2022 9:27 PM IST

लेमन ग्रास एक प्रकार की घास का पौधा है, जो प्रमुख रूप से दक्षिण भारत और श्रीलंका में उगता है। लेमन ग्रास में अनेक प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसकी पहचान एक लाभदायक जड़ी-बूटी के रूप में भी की जाती है। इसे हिन्दी में नींबू घास के नाम से भी जाना जाता है। लेमन ग्रास के पौधे के तने को एशिया में प्रमुख रूप से भोजन की सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे कई आयुर्वेदिक दवाएं बनाई जाती हैं और साथ ही इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए एक घरेलू नुस्खे के रूप में भी किया जाता है।

लेमन ग्रास के फायदे (Benefits of Lemongrass)

लेमन ग्रास में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को निम्न लाभ पहुंचा सकते हैं -

1. लेमन ग्रास करे चिंता विकार को कम

Also Read

More News

लेमन ग्रास पर कुछ किए गए कुछ जिनमें पाया गया कि लेमन ग्रास से प्राप्त होने वाली सुगंध मानसिक स्थिति में सुधार करने में मदद कर सकता है। जिन लोगों को चिंता, तनाव व अवसाद जैसी समस्याएं हैं उनके लिए लेमन ग्रास का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक हो सकता है।

2. लेमन ग्रास के सेवन से करें कोलेस्ट्रॉल को कम

लेमन ग्रास के रस में कुछ खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। जानवरों पर किए गए कुछ अध्ययनों में भी यह पाया गया कि लेमन ग्रास का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

3. संक्रमण को रोकने में मदद करे लेमन ग्रास

लेमन ग्रास में विशेष प्रकार के ऐसे एजेंट पाए जाते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को बढ़ने से रोक देते हैं। वहीं कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया कि लेमन ग्रास का सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे संक्रमण जैसे रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

4. लेमन ग्रास के सेवन से करें पेट फूलने की समस्याओं का इलाज

लेमन ग्रास का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार आने लगता है, जिससे पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं। वहीं कुछ अध्ययनों में पाया कि लेमन ग्रास में मौजूद कुछ तत्व एक डाइयुरेटिक की तरह काम करते हैं, जिससे शरीर में पेशाब जमा नहीं हो पाता है और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।

हालांकि, लेमन ग्रास पर किए गए अध्ययनों में से ज्यादातर जानवरों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति की शारीरिक तासीर के अनुसार इसका प्रभाव अलग हो सकता है।

लेमन ग्रास के नुकसान (Side effects of Lemongrass)

उचित मात्रा में लेमन ग्रास का सेवन आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहता है। वहीं यदि इसका सामान्य से अधिक मात्रा में सेवन किया जा रहा है, तो इससे निम्न लक्षण हो सकते हैं -

  • जी मिचलाना या उल्टी
  • सीने में जलन व खट्टी डकार आना
  • पेट में दर्द या गैस बनना

वहीं कुछ लोग लेमन ग्रास से एलर्जिक भी हो सकते हैं और इसका सेवन या त्वचा पर इसे लगाने से खुजली, जलन य सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लेमन ग्रास का उपयोग कैसे करें (How to use Lemongrass)

लेमन ग्रास का सेवन निम्न तरीके से किया जा सकता है -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • सब्जी के रूप में पकाकर
  • अन्य सब्जियों के साथ सलाद में मिलाकर
  • काढ़ा बनाकर
  • रस निकाल कर