Kele ki jad Benefits and Uses- केले की जड़ के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

केले की जड़ (Kele ki jad) के फायदे व नुकसान- केले की जड़ में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 13, 2022 4:35 PM IST

केले के फल की तरह केले की जड़ में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। इसे एक खास प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है और कई प्रकार की दवाएं बनाने के लिए इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह विटामिन ए, बी और सी, सेरोटोनिन, टैनिन, डोपामाइन आदि से समृद्ध है और इसलिए आज तक भी इसका इस्तेमाल कई समस्याओं का घर पर इलाज करने के लिए किया जाता है। आजकल मार्केट में आपको कुछ प्रोडक्ट मिल सकते हैं, जिन्हें केले की जड़ से बनाया जाता है।

केले की जड़ के फायदे (Benefits of Kele ki jad)

केले की जड़ के रस (Kele ki jad ka ras) में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे प्राप्त होने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में निम्न शामिल हैं -

1. त्वचा को रोगों से दूर रखने में मदद करती है केले की जड़

केले की जड़ में खास प्रकार के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाली सूजन व लालिमा को ठीक कर देते हैं। साथ ही कुछ लोगों की त्वचा पर यह एक एंटी एलर्जिक के रूप में भी काम करती है, जिससे खुजली व जलन जैसी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है।

2. केले की जड़ से करें पेट के अल्सर का इलाज

केले की जड़ के रस में ऐसे खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो पेट में अतिरिक्त मात्रा में बन रहे गैस्ट्रिक एसिड के उत्पादन को रोक देते हैं। साथ ही इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों की लालिमा को कम करने में मदद कर सकते हैं।

3. हाई बीपी को कम करने में प्रभावी है केले की जड़

उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोगों के लिए भी केले की जड़ का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। केले की जड़ के अर्क में कई प्रकार के हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से बढ़े हुए बीपी को सामान्य स्तर पर लाया जा सकता है।

4. केले की जड़ से करें अस्थमा के लक्षणों को दूर

केले की जड़ में मौजूद कुछ खास तत्व सांस संबंधी लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे अस्थमा जैसी समस्याओं की गंभीरता को कम किया जा सकता है। इसलिए जो लोग अस्थमा के लक्षणों से परेशान हैं, उन्हें केले की जड़ का इस्तेमाल करना चाहिए।

केले की जड़ के नुकसान (Side effects of Kele ki jad)

यदि एक दवा के रूप में या सीमित मात्रा में केले की जड़ का इस्तेमाल किया जाए, तो आमतौर पर यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहती है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -

  • पेट में दर्द या पेट फूलना
  • जी मिचलाना या उल्टी
  • सीने में जलन
  • दस्त लगना

गर्भवती महिलाओं या अन्य किसी रोग से ग्रसित व्यक्ति को केले की जड़ से गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव भी हो सकते हैं।

केले की जड़ का उपयोग कैसे करें (How to use Kele ki jad)

केले की जड़ का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

  • जड़ के रस को निकालकर उसे गुनगुने पानी के साथ
  • जड़ को धोकर उसे पानी में उबालकर
  • जड़ को पीसकर उसका लेप त्वचा पर लगाकर

हालांकि, आपको कितनी मात्रा और किस प्रकार के केले की जड़ का सेवन करना चाहिए, इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source