Indian Valerian Benefits and Uses- तगर के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

तगर (Indian Valerian) के फायदे व नुकसान- तगर खास औषधीय गुणों से संपन्न एक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 3:23 PM IST

तगर खास औषधीय गुणों वाला पौधा है, जिसका इस्तेमाल अनेक प्रकार की हर्बल दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। इसकी पहचान एक प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में भी की जाती है और इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाता है। तगर की लकड़ी से मनमोहक सुगंध भी आती है और इसलिए इसे सुगंधबाला के नाम से भी जाना जाता है। इसका अंग्रेजी नाम इंडियन वैलेरियन (Indian Valerian) है और आजकल मार्केट में तगर की लकड़ी, चूर्ण व इससे बने कई प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं।

तगर के फायदे (Benefits of Indian Valerian)

तगर में कई अलग-अलग प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्न शामिल हैं -

1. दिमागी रोगों को दूर रखे तगर

तगर में मौजूद कुछ खास तत्व मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। जिन लोगों को चिंता, तनाव, डिप्रेशन व मस्तिष्क संबंधी अन्य कोई समस्या है, उनके लिए तगर चूर्ण का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है।

2. तगर से रखें आंखों के रोगों को दूर

तगर के इस्तेमाल से आंख संबंधी कई रोगों का इलाज किया जा सकता है। तगर के चूर्ण को काजल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से आंखों में लालिमा, खुजली व बार-बार पानी आने जैसी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

3. रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में प्रभावी है तगर

तगर की लकड़ी में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज के रूप में काम करते हैं। डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए तगर का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है।

4. तगर करे गठिया के लक्षणों को कम

तगर में मौजूद कुछ तत्व शरीर में जाकर एक एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज की तरह काम करते हैं, जिससे जोड़ों के अंदर होने वाली सूजन व लालिमा को कम करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, तगर से प्राप्त होने वाले उपरोक्त लाभ प्रमुख रूप से अध्ययनों और प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति के अनुसार इसका प्रभाव अलग हो सकता है।

तगर के नुकसान (Side effects of Indian Valerian)

यदि एक दवा की मात्रा के अनुसार तगर का सेवन किया जाए तो यह आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहता है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं विकसित हो सकती हैं -

  • पेट में दर्द
  • सीने में जलन
  • जी मिचलाना व उल्टी
  • चक्कर आना
  • एलर्जी

हालांकि, गर्भवती महिलाओं व अन्य किसी रोग से ग्रसित व्यक्ति को तगर से कुछ गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।

तगर का उपयोग कैसे करें (How to use Indian Valerian)

तगर का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

  • काढ़ा बनाकर
  • लकड़ी को पानी में उबालकर
  • चाय या दूध में मिलाकर
  • शहद में मिलाकर

हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किस प्रकार से तगर का सेवन करना चाहिए, इस बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source