Himalayan rhubarb Benefits and Uses- रेवंद चीनी के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

रेवंद चीनी (Himalayan rhubarb) के फायदे व नुकसान- रेवंद चीनी अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से युक्त एक खास प्रकार की जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई रोगों का इलाज करने के लिए किया जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 4:15 PM IST

रेवंद चीनी एक खास प्रकार की औषधि है, जिसकी जड़ में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में हजारों सालों से इसका इस्तेमाल कई प्रकार की दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। यह स्वाद में तीखी व कड़वी होती है, इसे रेवतिका के नाम से भी जाना जाता है। रेवंदचीनी का इस्तेमाल घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है और साथ ही ऐसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं जिनका इलाज रेवंद चीनी की मदद से घर पर ही किया जा सकता है। आजकल मार्केट में व ऑनलाइन रेवंद चीनी की सूखी लकड़ी और उसका पाउडर आसानी से मिल जाते हैं।

रेवंद चीनी के फायदे (Benefits of Himalayan rhubarb)

रेवंद चीनी में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनमें प्राप्त होने वाले प्रमुख लाभों में निम्न शामिल हैं -

1. त्वचा रोगों को जल्दी ठीक करने में मदद करे रेवंद चीनी

रेवंद चीनी में कई प्रकार के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाली सूजन व लालिमा को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कुछ प्रकार के एंटीबायोटिक गुण भी मौजूद होते हैं, जिनसे संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है। त्वचा पर होने वाले घावों को जल्दी भरने में भी रेवंद चीनी से मदद मिल सकती है।

2. पाचन प्रणाली को मजबूत बनाए रेवंद चीनी

रेवंद चीनी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेट में जाकर पाचन क्रिया को उत्तेजित कर देते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से पेट फूलना, पेट दर्द व कब्ज जैसी समस्याओं का इलाज भी किया जा सकता है।

3. दांत दर्द को कम करने में मददगार है रेवंद चीनी

रेवंद चीनी की जड़ में कुछ खास प्रकार के एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो दांतों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इससे दांतों में पीलापन व मुंह की दुर्गंध दूर करने में मदद मिल सकती है।

4. रेवंद चीनी से करें बुखार के लक्षणों को कम

जिन लोगों को बार-बार हल्का बुखार आता है, उनके लिए भी रेवंद चीनी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इसमें खास प्रकार के एंटीपायरेटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के असाधारण रूप से बढ़े हुए तापमान को कम करने में मदद करते हैं।

रेवंद चीनी के नुकसान (Side effects of Himalayan rhubarb)

यदि एक दवा के रूप में या उचित मात्रा में रेवंद चीनी का इस्तेमाल किया जाए तो यह आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ रहता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -

  • पेट में दर्द होना
  • उल्टी या जी मिचलाना
  • सीने में जलन
  • दस्त लगना
  • एलर्जी होना

गर्भवती या अन्य किसी रोग से ग्रसित व्यक्तियों को रेवंद चीनी से अन्य कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

रेवंद चीनी का उपयोग कैसे करें (How to use Himalayan rhubarb)

रेवंद चीनी का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

  • रेवंद चीनी का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ
  • सूखी लकड़ी को पानी में उबालकर
  • काढ़ा बनाकर
  • चूर्ण का लेप त्वचा पर लगाकर
  • चूर्ण को दंत मंजन के रूप में

हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किस प्रकार से रेवंद चीनी का उपयोग करना चाहिए इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source