Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Henna Benefits and Uses- मेहंदी के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

मेहंदी (Henna) के फायदे व नुकसान- मेहंदी एक खास प्रकार का पौधा है, जिसके पत्तों का पाउडर बनाकर उसका इस्तेमाल किया जाता है। मेहंदी के पौधे में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण भी पाए जाते हैं और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार में भी काम आ सकता है।

Henna Benefits and Uses- मेहंदी के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 19, 2022 9:47 PM IST

मेहंदी को भारत समेत दुनिया की कई संस्कृतियों में हाथों व पैरों पर लगाया जाने वाला एक श्रृंगार माना जाता है। मेहंदी का अंग्रेजी नाम हिना (Henna) है और इसे लॉसनिया इनर्मिस (Lawsonia inermis) नामक पौधे के पत्तों को सुखाकर व उनका पाउडर बनाकर इसे तैयार किया जाता है। मेहंदी सिर्फ सजावट में ही नहीं इसका इस्तेमाल अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए एक घरेलू उपचार के रूप में भी किया जाता है। मेहंदी में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं और हजारों सालों से पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। आजकल हिना पाउडर आसानी से मार्केट में मिल जाता है।

मेहंदी के फायदे (Benefits of Henna)

मेहंदी के पौधे में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे निम्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

1. बालों को स्वस्थ बनाएं मेहंदी से

Also Read

More News

मेहंदी के पाउडर को पानी में भिगोकर उसका लेप बालों पर लगाने से बालों को उचित पोषण मिलता है, जिसे बाल झड़ना कम हो जाता है और बाल नरम रहते हैं। यदि दही के साथ मिलाकर मेहंदी को बालों में लगाया जाए तो इससे और अधिक लाभ मिल सकते हैं। वहीं मेहंदी से सफेद बालों को लाल रंग किया जा सकता है।

2. बुखार को कम करने में मदद करे मेहंदी

मेहंदी के पौधे पर कुछ अध्ययन किए गए और पाया गया कि इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए एक एंटीपायरेटिक प्रॉपर्टीज के रूप में काम करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को बुखार है उन्हें पैरों और हाथों पर मेहंदी के ताजे पत्ते पट्टी के साथ बांध लेने चाहिए।

3. मेहंदी लड़े कई प्रकार के संक्रमणों से

मेहंदी में कुछ ऐसे प्रभावी तत्व पाए जाते हैं, जो कई प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करते हैं। यदि आपकी त्वचा पर कोई घाव संक्रमित हो गया है, जो आप मेहंदी के ताजे पत्तों को पीसकर उसका लेप लगा सकते हैं।

4. मेहंदी से करें सिरदर्द व हाई बीपी के लक्षणों को कम

मेहंदी के पौधे में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं, जो शरीर में जाकर प्रभावी रूप से काम करते हैं। कुछ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के अनुसार यदि मेहंदी के पौधे का रस निकालकर या इसके बीजों का सेवन किया जाए तो इससे सिरदर्द व उच्च रक्तचाप के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

हालांकि, मेहंदी से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर व्यक्ति की शारीरिक तासीर अलग होती है, जिस पर मेहंदी का असर भी अलग होता है।

मेहंदी के नुकसान (Side effect of Henna)

मेहंदी में कई ऐसे पदार्थ होते हैं, जो कुछ लोगों के शरीर में जाकर विषाक्त प्रभाव पैदा कर देते हैं और ऐसे में निम्न लक्षण होने लगते हैं -

  • पेट में दर्द
  • जी मिचलाना
  • दस्त लगना
  • गैस बनना
  • किडनी क्षतिग्रस्त होना
  • लाल रक्त कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगना

वहीं कुछ लोगों को मेहंदी से एलर्जी हो सकती है और उनकी त्वचा इसके संपर्क में आते ही खुजली, जलन व लाल चकत्ते पैदा होने लगते हैं।

मेहंदी का उपयोग कैसे करें (How to use Henna)

मेहंदी का इस्तेमाल निम्न तरीकों से किया जा सकता है -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • मेहंदी के पाउडर को पानी में मिलाकर सिर व त्वचा पर लगाएं
  • इसके ताजे पत्तों को पीसकर त्वचा पर लेप लगाएं
  • पत्तों को पानी में उबालें और उससे प्रभावित हिस्से धोएं

हालांकि, यदि आपको मेहंदी के पौधे के रस का सेवन करना है, तो ऐसा करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करने की सख्त सलाह दी जाती है।