Janusirsasana Aka Extended puppy pose Benefits- जानुशीर्षासन के फायदे, तरीका, लाभ और नुकसान

जानुशीर्षासन (Extended puppy pose) के फायदे और नुकसान- जानुशीर्षासन एक प्राचीन योग मुद्रा है, जिसकी मदद से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 9, 2022 9:57 AM IST

जानुशीर्षासन को मांसपेशियों में लचीलता लाने वाले सबसे श्रेष्ठ योगासनों में से एक माना जाता है। जानुशीर्षासन एक मध्यम स्तर का योगासन है, जिसका अभ्यास शुरुआती व अनुभवी दोनों योगी कर सकते हैं। जानुशीर्षासन को अंग्रेजी में “हेड टू नी पोज” (Head-to-knee pose) के नाम से जाना जाता है। यदि जानुशीर्षासन को सही तकनीक के साथ और नियमित रूप से किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं जानुशीर्षासन के लाभ और अभ्यास करने का सही तरीका

जानुशीर्षासन के फायदे (Benefits of Head-to-Knee Pose)

यदि सही तकनीक के साथ जानुशीर्षासन अभ्यास किया जा रहा है, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी निम्न लाभ हो सकते हैं -

1. जांघों की मांसपेशियों में लचीलापन लाए जानुशीर्षासन

सही तरीके के साथ जानुशीर्षासन अभ्यास करने से हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे जांघों में लचीलापन बढ़ता है।

2. कूल्हे के जोड़ों की जकड़न को दूर करे जानुशीर्षासन

खेलकूद व अन्य शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने वाले व्यक्तियों के लिए जानुशीर्षासन अभ्यास करना काफी लाभदायक हो सकता है। इससे ग्रोइन व हिप्स की मांसपेशियों में लचीलापन आता है।

3. बदन दर्द को दूर करे जानुशीर्षासन

जानुशीर्षासन अभ्यास करने से शरीर की महत्वपूर्ण मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं, जिससे बदन दर्द व अकड़न जैसी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।

4. चिंता व तनाव दूर करे जानुशीर्षासन

जानुशीर्षासन से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। नियमित रूप से यह योगाभ्यास करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है जिससे अवसाद, चिंता व तनाव जैसे लक्षण नहीं हो पाते हैं।

हालांकि, जानुशीर्षासन अभ्यास करने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ प्रमुख रूप से योगासन को करने की तकनीक और अभ्यासकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।

जानुशीर्षासन का तरीका (Steps to do Head-to-Knee Pose)

यदि आप पहली बार जानुशीर्षासन अभ्यास करने जा रहे हैं, निम्न चरणों का पालन करके आपको यह योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -

  • Step 1 - सबसे पहले सपाट फर्श पर मैट बिछा लें और उसपर दंडासन की योग मुद्रा में बैठ जाएं
  • Step 2 - अब अपने दाहिने घुटने को मोड़ते हुए पैर के तलवे को बाईं जांघ से मिला लें बाईं टांग को सीधा रखें
  • Step 3 - गहरी सांस लेते हुए कमर को सीधी करें और सांस छोड़ते हुए बाएं हाथ को दाईं जांघ के बाहरी तरफ रखें
  • Step 4 - दाएं हाथ को पीछे नितंब पर रख लें और कमर को सीधी रखते हुए आगे की तरफ झुकें
  • Step 5 - दोनों हाथों को आगे ले आएं और तलवे के ऊपर से दाएं हाथ से बाईं कलाई को पकड़ लें

यह योग मुद्रा बनाकर कुछ गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं। इसके बाद कुछ मिनट के लिए शरीर को आराम दें और फिर दूसरी तरफ से यह योगासन करें।

जानुशीर्षासन करते समय सावधानी (Precautions during Head-to-Knee Pose)

आगे झुकते समय छाती को जांघों के करीब लाने की कोशिश करें और सिर को घुटनों स्पर्श न होने दें। किसी भी प्रक्रिया को बलपूर्वक करने कोशिश न करें। जितना हो सके कमर को सीधा रखें और आगे झुकते समय कमर को धीरे-धीरे मोड़ें।

जानुशीर्षासन कब न करें (When not to do Head-to-Knee Pose)

स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं हैं, जिनके दौरान जानुशीर्षासन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए -

  • शरीर के किसी हिस्से में गंभीर दर्द, मोच या चोट लगी होना
  • थकावट या मांसपेशियों में कमजोरी
  • रक्तचाप या हृदय संबंधी कोई अन्य रोग
  • मासिक धर्म या गर्भावस्था
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source