Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Convolvulus Pluricaulis Benefits and Uses- शंखपुष्पी के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

शंखपुष्पी (Convolvulus Pluricaulis) के फायदे व नुकसान- शंखपुष्पी अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों वाला पौधा है, जिसके तने, पत्ते व फूल आदि का इस्तेमाल अनेक हर्बल दवाएं व प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जाता है।

Convolvulus Pluricaulis Benefits and Uses- शंखपुष्पी के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

Written by Mukesh Sharma |Published : February 10, 2022 6:32 PM IST

शंखपुष्पी बेहद सुंदर फूलों वाला पौधा है और इसका इस्तेमाल कोन्वोल्वुलस प्लूरीकॉलिस (Convolvulus Pluricaulis) हैं। इसके फूलों की आकृति एक शंख के समान होती है, जिनके आधार पर ही इसका नाम शंखपुष्पी पड़ा। शंखपुष्पी आयुर्वेदिक गुणों वाली एक खास जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में हजारों सालों से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। इतना ही नहीं घरों में भी शंखपुष्पी का इस्तेमाल एक घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है। आजकल मार्केट में शंखपुष्पी, रस, चूर्ण व अन्य उत्पादों के रूप में आसानी से मिल जाता है।

शंखपुष्पी के फायदे (Benefits of Convolvulus pluricaulis)

शंखपुष्पी अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होता है, जिनमें प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभों में प्रमुख रूप से निम्न शामिल है -

1. शंखपुष्पी से बढ़ाएं मानसिक शक्ति

Also Read

More News

आयुर्वेद के अनुसार शंखपुष्पी में मौजूद ऑक्सीडेंट्स और फ्लैवोनॉइड मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं, जिससे सोचने व समझने की क्षमता बढ़ती है और याददाश्त भी मजबूत होती है।

2. शंखपुष्पी करता है हृदय के स्वास्थ्य में सुधार

शंखपुष्पी में खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में रक्त को पतला करने में मदद करते हैं जिससे हृदय पर पड़ने वाला दबाव कम हो जाता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में भी लाभदायक हो सकता है।

3. पाचन प्रणाली सक्रिय बनाए शंखपुष्पी

शंखपुष्पी पेट में जाकर पाचक रस के स्राव को उत्तेजित कर देता है, जिससे खाया गया भोजन आसानी से पचने लगता है। साथ ही शंखपुष्पी से कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

4. त्वचा रोगों का इलाज करे शंखपुष्पी

शंखपुष्पी में खास प्रकार के एंटी इंफ्लेमेटरी व एंटी एलर्जिक गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा में होने वाली सूजन व लालिमा का इलाज करने में मदद करते हैं। साथ ही कई प्रकार के संक्रमणों का इलाज करने में भी शंखपुष्पी प्रभावी हो सकता है।

हालांकि, शंखपुष्पी से प्राप्त होने वाले उपरोक्त लाभ आमतौर पर प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों और घरेलू उपचारों पर निर्भर करते हैं। हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार इसका प्रभाव अलग हो सकता है।

शंखपुष्पी के नुकसान (SIde effects of Convolvulus Pluricaulis)

आयुर्वेद के अनुसार यदि एक निश्चित मात्रा में शंखपुष्पी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो यह आमतौर पर सुरक्षित रहता है। हालांकि, इसका अधिक सेवन करने से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -

  • पेट में दर्द या ऐंठन होना
  • सिर दर्द या चक्कर आना
  • सीने में जलन
  • जी मिचलाना या उल्टी
  • एलर्जी होना

हालांकि, गर्भवती महिलाओं व अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को इससे गंभीर लक्षण भी हो सकते हैं।

शंखपुष्पी का उपयोग कैसे करें (How to use Convolvulus Pluricaulis)

शंखपुष्पी का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • काढ़ा बनाकर
  • इसके पत्तों या तने के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर
  • अन्य सब्जियों में डालकर
  • कैप्सूल या अन्य किसी प्रोडक्ट के रूप में

हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किस प्रकार शंखपुष्पी का इस्तेमाल करना चाहिए इस बारे में डॉक्टर से संपर्क करें।