Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Castor oil Benefits and Uses- अरंडी के तेल के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान

अरंडी के तेल (Castor oil) के फायदे व नुकसान- अरंडी के तेल में खास स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक औषधीय तेल बनाते हैं। अरंडी के तेल का इस्तेमाल अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है।

Castor oil Benefits and Uses- अरंडी के तेल के फायदे, औषधीय गुण, लाभ और नुकसान
Known for its high ricinoleic acid content, castor oil can promote hair growth and increase blood circulation. For best results, massage it into the scalp and leave it overnight.

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 19, 2022 10:40 PM IST

अरंडी (रेंडी) का तेल एक खास प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल अनेक स्वास्थ्यवर्धक समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह अरंडी के पेड़ के बीजों से निकाला जाता है, जिन्हें अंग्रेजी में कैस्टर बीन्स (Castor beans) भी कहा जाता है। अरंडी का तेल काफी चिकनाई युक्त होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में भी किया जाता है। आजकल मार्केट में आसानी से अरंडी का तेल अलग-अलग पैकिंग में मिल जाता है।

अरंडी के तेल के फायदे (Benefits of Castor oil)

अरंडी के तेल को उसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों से जाना जाता है, जिससे मिलने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभ कुछ इस प्रकार हैं -

1. घाव को भरने में मदद करे अरंडी का तेल

Also Read

More News

अरंडी के तेल में खास लैक्सेटिव तत्व पाए जाते हैं, जो घाव के आस-पास के हिस्सों को नम बनाने की कोशिश करते हैं। साथ ही अरंडी के तेल में कई प्रभावी तत्व भी पाए जाते हैं, जो ऊतकों के विकसित होने की प्रक्रिया को तेज कर देती है।

2. अरंडी का तेल करे सूजन व लालिमा को कम करने में मदद

कुछ अध्ययनों में पाया गया कि अरंडी के तेल में खास प्रकार के एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जानवरों पर भी कुछ अध्ययन किए गए जिनमें पाया कि अरंडी का तेल सूजन को कम करने में प्रभावी रूप से काम करता है।

3. त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखे अरंडी का तेल

अरंडी के तेल में मौजूद कई ऐसे खास तत्व हैं, जो त्वचा के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करते हैं। साथ ही इसे लोशन, क्लीन्ज़र या अन्य किसी मेकअप के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अरंडी के तेल से पोषित त्वचा नरम व जवां भी रहती है।

4. कब्ज को दूर करने में काफी प्रभावी है अरंडी का तेल

आयुर्वेद में अरंडी के तेल को कब्ज के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार अरंडी के तेल का सेवन पुरानी से पुरानी कब्ज को ठीक कर सकता है। वहीं इस पर किए गए कुछ अध्ययनों में भी यह पाया गया कि यह आंतों में एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम कर सकता है।

हालांकि, अरंडी के तेल से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ आमतौर पर अलग-अलग अध्ययनों पर निर्भर करते हैं, जिनमें से कुछ अध्ययन सिर्फ जानवरों पर ही किए गए हैं। अरंडी के तेल का प्रभाव हर व्यक्ति की शारीरिक तासीर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

अरंडी के तेल के नुकसान (Side effects of Castor oil)

अरंडी के तेल का एक उचित मात्रा में सेवन करना आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए उचित रहता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन कुछ लोगों के लिए विषाक्त प्रभाव पैदा कर सकता है, जिससे निम्न साइड इफेक्ट्स पैदा हो सकते हैं -

  • पेट में दर्द या ऐंठन होना
  • बार-बार दस्त लगना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • सिर दर्द या चक्कर आना
  • उल्टी या जी मिचलाना

अरंडी के तेल का उपयोग कैसे करें (How to use Castor oil)

अरंडी के तेल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • आधा चम्मच अरंडी का तेल गर्म पानी के साथ (कब्ज के लिए)
  • रूखी त्वचा पर मालिश करके
  • रुई या किसी नरम कपड़े पर लगाकर (घाव पर)

हालांकि, आपको अरंडी के तेल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करने की सख्त सलाह दी जाती है।