
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 8:23 PM IST
छोटी हरड़ भारत में पाई जाने वाली एक खास प्रकार की जड़ी-बूटी है। छोटी और बड़ी हरड़ वास्तव में एक ही पेड़ से प्राप्त होती हैं। जब हरड़ के वृक्ष से प्राप्त होने वाले फल में गुठली विकसित होने से पहले ही उसे तोड़ कर सुखा दिया जाता है, तो वह छोटी हरड़ बन जाती है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें कई ऐसे खास प्रकार के गुण पाए जाते हैं, जिनसे स्वास्थ्य की कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। भारत में छोटी हरड़ का पेड़ खासतौर पर हिमालय व उसके आस-पास के क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल त्रिफला चूर्ण समेत कई अन्य प्रकार के प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जाता है और साथ ही कई घरेलू उपचारों में भी छोटी हरड़ का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल मार्केट में छोटी हरड़ व उसका पाउडर आसानी से मिल जाता है।
छोटी हरड़ में अनेक प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, इससे प्राप्त होने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में निम्न शामिल हैं -
छोटी हरड़ में कई ऐसे खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो पेट में जाकर पाचन क्रिया को तेज कर देते हैं। छोटी हरड़ का इस्तेमाल कई दवाओं में किया जाता है, जो पेट के रोगों का इलाज करने के लिए बनाई जाती हैं।
छोटी हरड़ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए एक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक की तरह काम करते हैं। जिन लोगों को त्वचा में लालिमा, सूजन, जलन या संक्रमण है, उनके लिए छोटी हरड़ का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है।
जिन लोगों को किसी प्रकार की एलर्जी है, उनके लिए भी छोटी हरड़ काफी कारगर साबित हो सकती है। इसमें कई प्रकार के एंटी-एलर्जिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा या शरीर के अंदर होने वाली कुछ प्रकार की एलर्जी के लक्षणों को रोक सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार आंखों के लिए भी हरड़ काफी लाभदायक हो सकती है, नियमित रूप से छोटी हरड़ का सेवन करने से आंखों की रोशनी कमजोर पड़ने का खतरा कम हो सकता है।
हालांकि, छोटी हरड़ से प्राप्त होने वाले उपरोक्त स्वास्थ्य लाभ आमतौर पर प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों और घरेलू नुस्खों के आधार पर बताए गए हैं। हर व्यक्ति के शरीर पर इसका प्रभाव अलग हो सकता है।
यदि एक दवा के रूप में या भोजन में मसाले के रूप में डालकर छोटी हरड़ का सेवन किया जाए तो आमतौर पर यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहती है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं -
गर्भवती महिलाओं या अन्य किसी रोग से ग्रसित व्यक्ति को छोटी हरड़ से गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
छोटी हरड़ का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किस प्रकार से छोटी हरड़ का इस्तेमाल करना चाहिए इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।