
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 13, 2022 8:50 PM IST
काली जीरी (Kali jeeri) की पहचान अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों वाली एक खास जड़ी-बूटी के रूप में की जाती है। इसे काला जीरा भी कहा जाता है और देखने में यह सामान्य जीरे से थोड़ा अलग व काले रंग का होता है। काली जीरी बेहद कड़वी होती है और इसका इस्तेमाल प्रमुख रूप से आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के लिए भी किया जाता है। हालांकि, भारत के कुछ हिस्सों में काली जीरी को व्यंजनों के मसाले के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। काली जीरी में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण छिपे होते हैं और इसलिए इसकी मदद से घर पर ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाता है। आजकल मार्केट में काली जीरी के साबुत बीज, काली जीरी का पाउडर व इससे बने कई प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं।
काली जीरी में कई प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे मिलने वाले प्रमुख स्वास्थ्य लाभों में निम्न शामिल हैं -
काली जीरी में कई ऐसे खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो आपको मोटापे का शिकार होने से बचा सकते हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसे एंटी-ओबिसिटिक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जिनमें काली जीरी का इस्तेमाल किया गया है।
काली जीरी में खास प्रकार के शक्तिशाली डाइजेस्टिव गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के पाचक रसों व अन्य एंजाइमों को स्रावित कर देते हैं। साथ ही काली जीरी की मदद से पेट में दर्द, गैस व कब्ज जैसी समस्याओं का इलाज भी किया जा सकता है।
कुछ अध्ययनों के अनुसार काली जीरी में खास प्रकार के एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं, जिनकी मदद से शरीर में होने वाले कई प्रकार के कैंसर विकसित होने से रोकथाम की जा सकती है।
काली जीरी कुछ लोगों के शरीर में जाकर एक एनाल्जेसिक एजेंट के रूप में काम कर सकती है। जिन लोगों को सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत है, उनके लिए काली जीरी का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है।
हालांकि, काली जीरी से प्राप्त होने वाले उपरोक्त लाभ प्रमुख रूप से कुछ अध्ययनों व प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित हैं और हर व्यक्ति के शरीर पर इसका अलग प्रभाव पड़ सकता है।
यदि एक दवा के रूप में काली जीरी का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहती है। हालांकि, कुछ लोगों को काली जीरी से निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं -
गर्भवती महिलाओं व अन्य किसी रोग से ग्रसित लोगों को काली जीरी से गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
काली जीरी का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है -
हालांकि, आपको कितनी मात्रा में और किसी विधि के अनुसार काली जीरी का इस्तेमाल करना चाहिए, इस बारे में सटीक जानकारी लेने के आयुर्वेदिक चिकित्सक से बात करें।